{"_id":"69e61a3854265cd8ca0181df","slug":"villagers-protested-against-the-mining-being-carried-out-near-jaspur-village-tehri-news-c-50-1-sdrn1016-118493-2026-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: जसपुर गांव के पास किए जा रहे खनन का ग्रामीणों ने किया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: जसपुर गांव के पास किए जा रहे खनन का ग्रामीणों ने किया विरोध
Mon, 20 Apr 2026 05:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Mon, 20 Apr 2026 05:51 PM IST
विज्ञापन
प्रशासन से खनन की जांचकर उचित कार्यवाही की उठाई मांग
नई टिहरी। नई टिहरी-जाख-डोबरा सड़क मार्ग पर जसपुर गांव की थापलाधार अनुसूचित जाति तोक के पास ग्रामीणों ने ठेकेदारों पर अवैध खनन करने के साथ खनन सामग्री को बेचने का आरोप लगाया है। उन्होंने प्रशासन से इसकी जांच कर उचित कार्यवाही की मांग की है।
चंबा ब्लॉक के जसपुर गांव पास सड़क मार्ग पर बीते कई दिनों से थापलधार में खनन किया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना कि वहां से निकलने वाली सामग्री को टिहरी झील रिंग एवं पर्यटन रोड पर संचालित कार्य के लिए बेचा जा रहा है। ग्रामीण आनंद नेगी, चमन लाल ने बताया कि थापलधार में जहां पर खनन किया जा रहा है ठीक ऊपर अनुसूचित जाति बस्ती के कई परिवार निवासरत है।
खनन के कारण बस्ती के साथ ही मुख्य सड़क को भी नुकसान होने की संभावना बनी है। ठेकेदार को मन करने के बाद भी खनन जारी है। बताया कि इस संबंध में जल्द ही गांव का एक प्रतिनिधिमंडल डीएम से मिलेगा। ठेकेदार से खनन का अनुमति पत्र मांगने पर वह किसी प्रकार के कोई दस्तावेज नहीं दिखा रहे हैं।
विज्ञापन
रात को जेसीबी से खनन करने के बाद मिट्टी और पत्थर बड़े-बड़े ट्रकों में भरकर इधर उधर भेजा जा रहा है। इस बाबत टिहरी तहसीलदार धीरज सिंह राणा ने बताया कि उक्त स्थान खेल मैदान के समतलीकरण के लिए तहसील प्रशासन की ओर से अनुमति प्रदान कि गई है। यदि खनन कर सामग्री बेची जा रही है तो यह गलत है। राजस्व उपनिरीक्षक को जांच के लिए मौके पर भेजा जा रहा है। वहीं जिला खनन अधिकारी रवि नेगी का कहना कि मामले के संज्ञान में आने के बाद विभागीय टीम को जांच के लिए भेजा है। साथ ही रिपोर्ट भी प्रस्तुत करने को कहा गया है।