फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Villagers made aware to increase voting percentage

मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए ग्रामीणों को किया जागरूक

Mon, 24 Jan 2022 09:42 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jan 2022 09:42 PM IST
विज्ञापन
Villagers made aware to increase voting percentage
नई टिहरी में मतदाता जागरूकता अभियान चलाते नेहरू युवा केंद्र के स्वयंसेवक व अन्य। - फोटो : NEW TEHRI
सीडीओ और स्वीप की नोडल अधिकारी नमामी बंसल के नेतृत्व में विधानसभा चुनाव में वोटिंग प्रतिशत बढ़ाने जागरूकता अभियान चलाया। कहा कि मतदाताओं की जागरूकता से ही मतदान प्रतिशत बढ़ सकता है। नेहरू युवा केंद्र से जुड़े स्वयंसेवकों ने कई स्थानों पर नुक्कड़ नाटक से ग्रामीणों को जागरूक किया।
विज्ञापन

सोमवार को विकास भवन परिसर, बौराड़ी बाजार में नेहरू युवा केंद्र और पीजी कॉलेज नई टिहरी के छात्रों ने मतदान जागरूकता के तहत समूहगान, नुक्कड़ नाटक की शानदार प्रस्तुति दी। सीडीओ बंसल ने कहा कि स्वीप कार्यक्रम के तहत विभिन्न माध्यमों से लोगों को मतदान के लिए जागरूक किया जा रहा है। बौराड़ी बाजार में नुक्कड़ नाटक, मतदान जागरूकता गीतों का कोविड नियमों के साथ आयोजन किया गया। प्रतिभागियों को सीडीओ ने प्रमाणपत्र भी वितरित किए। इस मौके पर एनएसएस समन्वयक डा. वीपी सेमवाल, नमामी गंगे के नोडल अधिकारी डा. पीसी पैन्यूली, हरीश नेगी, अरुण उनियाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed