फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Villagers jammed highway due to breakdown of drinking water line

पेयजल लाइन टूटने पर ग्रामीणों ने किया हाईवे जाम

Sun, 26 Jul 2020 09:24 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2020 09:24 PM IST
विज्ञापन
Villagers jammed highway due to breakdown of drinking water line
पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त होने के विरोध में कंडीसौड़ के सुनार गांव के समीप चंबा-धरासू हाईवे पर जाम ल - फोटो : NEW TEHRI
ऑल वेदर परियोजना निर्माण से ग्राम स्यांसू, ब्लॉक मुख्यालय थौलधार और तहसील कंडीसौड़ की एकल ग्राम पेयजल योजना क्षतिग्रस्त होने से आक्रोशित ग्रामीणों ने सुनारगांव में चंबा-धरासू हाईवे पर आधे घंटे तक सांकेतिक जाम लगाया। ग्रामीणों ने कहा कि बार-बार पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त होने से उन्हें पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। इस दौरान ग्रामीणों ने ऑल वेदर परियोजना निर्माण में लगी कार्यदायी संस्थाओं के खिलाफ नारेबाजी भी की।
विज्ञापन

निर्माण कार्य के दौरान पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होने से आक्रोशित ग्रामीणों ने सुनारगांव में हाईवे पर आधे घंटे जाम लगाया। कहा कि बीते दिन कटिंग के दौरान ग्राम स्यांसू, ब्लॉक मुख्यालय थौलधार और तहसील कंडीसौड़ की एकल ग्राम पेयजल योजना क्षतिग्रस्त हो गई और इससे जलापूर्ति ठप हो गई। प्रभावितों ने ऑल वेदर परियोजना की कार्यदायी संस्था से क्षतिग्रस्त पाइप लाइन मरम्मत और टैंकरों से पानी की आपूर्ति करने की मांग की। सूचना पर एबीसीआई कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर पीएल धीमान और राजस्व उपनिरीक्षक सुरेंद्र रावत मौके पर पहुंचे। उन्होंने क्षतिग्रस्त पेयजल लाइन की शीघ्र मरम्मत करने और लाइन ठीक होने तक टैंकरों से पानी की आपूर्ति करने का आश्वासन दिया। प्रदर्शनकारियों में विक्रम रावत, सुभाष रावत, रमेश, प्रदीप, राजेंद्र, रोहित, राहुल, विकास शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed