फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Villagers have Rishikesh-Chamba highway jam.

ग्रामीणों ने किया ऋषिकेश-चंबा हाईवे जाम

Tue, 20 Sep 2016 10:31 PM IST
Updated Tue, 20 Sep 2016 10:31 PM IST
विज्ञापन
Villagers have Rishikesh-Chamba highway jam.
चंबा-ऋषिकेश राष्ट्रीय राजमार्ग पर आगराखाल में बंदरों को पकड़ने को जाम लगाते ग्रामीण। - फोटो : Amar Ujala

बंदरों की दहशत से परेशान आगराखाल बाजार और आसपास के ग्रामीणों ने ऋषिकेश-चंबा हाईवे पर सांकेतिक चक्का-जाम लगाकर आक्रोश जताया। जाम के कारण वाहनों की आवाजाही बंद रही, जिससे मार्ग के दोनों ओर वाहनों की कतार लगी रही है। वन विभाग की ओर से बंदरों के पकड़ने की कार्रवाई शुरू करने के आश्वासन पर ग्रामीणों ने जाम खोला।

विज्ञापन


आगराखाल के व्यापारियों और निकटवर्ती गांवों के ग्रामीणों ने आगराखाल में हाईवे पर जाम लगाया। ग्रामीणों ने कहा कि बंदर खेतों में फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं, वहीं स्कूली बच्चों पर भी हमला कर रहे हैं। आगराखाल में दुकानों से बंदर खुलेआम सामान छीनकर ले जाते हैं। पीड़ितों ने कई बार शासन-प्रशासन और वन विभाग को इस संबंध में अवगत कराया है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। तहसीलदार एचसी जुयाल ने जाम स्थल पर पहुंचकर ग्रामीणों को कार्यवाई का आश्वासन दिया। तहसीलदार ने वन विभाग के कर्मियों को धरना स्थल पर पिंजरों के साथ बुलाया।
विज्ञापन


विभाग कर्मियों ने जब बंदरों को पिंजरे में डालना शुरू किया, तब जाकर आंदोलनकारियों ने जाम खोला। वन दरोगा हुकम सिंह ने कहा कि बंदरों को पकड़ने की कार्रवाई जारी रही। जाम लगाने वालों में प्रधान आगर शिव सिंह रावत, मंगल सिंह, धनवीर भंडारी, सोबन सिंह, कमल सिंह, हरिचंद रमोला, राजेंद्र भंडारी, विजय कुमार, जगदंबा रावत, निर्मला, सीता, बबली, सरिता, सुमन रावत, बैशाखी देवी, रीना, कौशल्या आदि शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed