{"_id":"5761910d4f1c1b451e11b69c","slug":"villagers-have-blocked-the-highway-to-gangotri","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों ने किया गंगोत्री हाईवे जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीणों ने किया गंगोत्री हाईवे जाम
ब्यूरो/अमर उजाला टिहरी
Updated Wed, 15 Jun 2016 11:02 PM IST
विज्ञापन
हाईवे जाम
- फोटो : amarujala
ग्रामीणों ने ब्लाक मुख्यालय कंडीसौड़ के समक्ष विकासखंड थौलधार को ओबीसी का दर्जा दिए जाने की मांग को लेकर गंगोत्री हाईवे करीब दो घंटे तक जाम रखा। आरोप है कि क्षेत्रवासी लंबे समय से ओबीसी का दर्जा दिए जाने की मांग कर रहे हैं, लेकिन अनदेखी की जा रही है।
विज्ञापन
पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार लोग हाईवे पर एकत्र हुए और करीब दो घंटे तक जाम लगा दिया। इस दौरान सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई थी, जिससे तीर्थयात्रियों के साथ ही स्थानीय लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
मौके पर पहुंचे एसडीएम बृजेश तिवारी, नायब तहसीलदार सुनैना राणा को थौलधार विकास संघर्ष समिति की ओर से ज्ञापन सौंपा गया, जिसमें समिति के संयोजक चमन प्रकाश नौटियाल ने बताया कि ग्रामीण एक सूत्री मांग को लेकर 2004 से संघर्षरत हैं।
विज्ञापन
बताया कि धनोल्टी विधानसभा के अंतर्गत थौलधार ब्लाक पट्टी गुसाईं, नगुन, जुआ उदयपुर, जुआ पट्टियों को ओबीसी के दर्जा दिए जाने की मांग की जा रही है। उन्होंने सरकार पर सौतेले व्यवहार का आरोप लगाया है।
चेताया कि इस दिशा में ठोस कार्रवाई होने तक आंदोलन जारी रहेगा। प्रदर्शनकारियों में जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मी नौटियाल, राजेंद्र रांगड़, राजेश भट्ट, शंभू प्रसाद सकलानी, महावीर उनियाल, भाग चंद रमोला, बुद्धि सिंह गुसाईं, ओम प्रकाश भट्ट, विनीता रांगड़, शैला गुसाईं, अर्जुन राणा, राम सिंह, गंभीर गुसाईं, उम्मेद सिंह बिष्ट, तारादत्त थपलियाल, अंजू देवी, कविता देवी, महिपाल सिंह राणा आदि शामिल थे।