फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Villagers' fast begins for appointment of spokesperson

प्रवक्ता की नियुक्ति के लिए ग्रामीणों का अनशन शुरू

Sat, 11 Sep 2021 07:14 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 11 Sep 2021 07:14 PM IST
विज्ञापन
Villagers' fast begins for appointment of spokesperson
भिलंगना ब्लाक के जीआईसी अखोड़ी में शिक्षकों की नियुक्ति की मांग को लेकर धरने पर बैठे ग्रामीणों ने अब अनशन शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि वह लंबे समय से इंटरमीडिएट में गणित, रसायन विज्ञान और अर्थशास्त्र के प्रवक्ता की नियुक्ति की मांग कर रहे हैं। ग्रामीणों द्वारा आंदोलन शुरू करने पर शिक्षा विभाग ने गणित और रसायन विज्ञान के प्रवक्ता की नियुक्ति तो कर दी है, लेकिन अर्थशास्त्र के प्रवक्ता की नियुक्ति होने तक अनशन जारी रखा जाएगा।
विज्ञापन

अखोड़ी के ग्रामीण शिक्षकों की नियुक्ति की मांग को लेकर पिछले 11 दिनों से आंदोलनरत हैं। शनिवार को अनशन पर बैठे पीटीए अध्यक्ष विक्रम घणाता और कुलदीप चौधरी ने कहा कि आंदोलन करने पर शिक्षा विभाग ने रसायन विज्ञान और गणित के प्रवक्ता की नियुक्ति तो कर दी है, लेकिन अभी तक अर्थशास्त्र के प्रवक्ता की नियुक्ति नहीं हो पाई है। जब तक अर्थशास्त्र का प्रवक्ता नियुक्त नहीं किया जाता है, तब तक आमरण अनशन जारी रखा जाएगा। उनके समर्थन में गांव के नित्यनंद कोठियाल, अतुल नौटियाल, अक्षित रावत, शशांक जोशी, गणेशी देवी, राणी देवी, रामदेई देवी, रूप सिंह बजियाला, करण सिंह रगड़वाल, कमला देवी, दर्शनी देवी, मिश्रानंद नैथानी, शीशपाल कैंतुरा, सोहन लाल शाह और मुरलीधर चौधरी आदि ने धरना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed