{"_id":"588f73b44f1c1b303de81057","slug":"villagers-are-not-teacher-performance","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक न होने पर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षक न होने पर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला टिहरी
Updated Mon, 30 Jan 2017 10:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतापनगर ब्लॉक में दूरस्थ गांव घोल्डाणी के ग्रामीणों ने उच्चतर माध्यमिक स्कूल में शिक्षकों की मांग को लेकर बीईओ दफ्तर पहुंच कर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि बीईओ ने 17 जनवरी तक शिक्षक भेजने का आश्वासन दिया था, लेकिन अभी तक स्कूल में शिक्षक नहीं पहुंचे।
शिक्षकों की कमी के कारण छात्रों की पढ़ाई चौपट हो रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि मंगलवार तक स्कूल में शिक्षक नहीं पहुंचे तो वह आंदोलन शुरू कर देंगे। घोल्डाणी के ग्रामीणों ने बताया कि उच्च प्राथमिक स्कूल में कार्यरत शिक्षक का दिसंबर अंतिम सप्ताह में स्थानांतरण किया गया था।
स्कूल में पढ़ रहे 35 बच्चों के भविष्य को देखते हुए बीईओ से मिलकर स्कूल में जल्द शिक्षक भेजने की मांग की गई थी, जिस पर उन्होंने 17 जनवरी तक शिक्षक भेजने का लिखित आश्वासन दिया था। 13 दिन के बाद भी स्कूल बंद पड़ा है। गुस्साए ग्रामीणों ने विभाग के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करते हुए जल्द शिक्षक भेजने की मांग की है।
विज्ञापन
इस दौरान विभागीय कर्मचारियों ने फोन पर बीईओ से बात कराई, जिसमें बीईओ ने आज मंगलवार को शिक्षक भेजने का आश्वासन दिया है। प्रदर्शन करने वालों में उम्मेद सिंह, चमन सिंह, दिनेश सिंह, रीना देवी, गणेशी देवी, प्रमिला देवी, सावित्री देवी, विजयपाल सिंह, भीम सिंह, गुमान सिंह, प्रताप सिंह और विजोला देवी आदि शामिल थे। इस बावत बीईओ सत्यपाल शर्मा ने कहा कि घोल्डाणी स्कूल में एक गेस्ट टीचर भेजा गया था, लेकिन उन्होंने ड्यूटी ज्वाइन नहीं की। उन्हें फिर से मंगलवार को स्कूल ज्वाइन करने के निर्देश दिए गए हैं।