फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Villagers are imprisoned in the village due to road breakdown

सड़क टूटने से गांव में कैद हैं ग्रामीण

Sat, 31 Jul 2021 04:57 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jul 2021 04:57 PM IST
विज्ञापन
Villagers are imprisoned in the village due to road breakdown
भिलंगना ब्लॉक में सीमांत गांव गेंवाली को जोड़ने वाली सड़क 10 जुलाई से बंद है। इससे ग्रामीण गांव में कैद होकर रह गए हैं। ऐसे में बीमार व्यक्ति को अस्पताल तक पहुंचाना तो चुनौती है ही, ग्रामीणों को जरूरी सामान के लिए भी जान जोखिम में डालनी पड़ रही है। ग्रामीण जोखिम भरे रास्ते पर छह किलोमीटर पैदल चलकर जरूरी सामान जुटा रहे हैं। जिस कंपनी को सड़क की मरम्मत का जिम्मा सौंपा गया है, उसका कहना है कि इस मोटर मार्ग पर दिसंबर तक ही यातायात बहाल हो पाएगा। गांव के प्रधान विशन दास ने बताया कि ग्रामीणों का विनयखाल-घनसाली क्षेत्र से संपर्क पूरी तरह से कट गया है। पैदल रास्ते भी जगह-जगह क्षतिग्रस्त हो गए हैं। इस दौरान गांव के चतर सिंह की तबीयत खराब होने पर उन्हें कंडी के सहारे बमुश्किल जखाणा तक पहुंचाया गया। उन्होंने सड़क का मरम्मत कार्य जल्द शुरू कराने की मांग की है। कार्यदायी कंपनी वेपकोस के ईई एमएस बिष्ट ने का कहना है कि गेंवाली के पास 175 मीटर सड़क टूटी है। बालगंगा नदी का उफान कम होने के बाद ही वहां मशीनें भेजी जा सकती हैं। गेंवाली रोड पर अस्थायी पुलों की जगह तीन पुल भी प्रस्तावित किए गए हैं। इस रोड पर दिसंबर माह तक ही यातायात बहाल किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed