फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Villagers are furious over the administration's indifference, agitation intensifies in Genwali

Tehri News: प्रशासन की बेरुखी से ग्रामीणों में उबाल, गेंवाली में आंदोलन तेज

Tue, 24 Feb 2026 06:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Tue, 24 Feb 2026 06:00 PM IST
विज्ञापन
Villagers are furious over the administration's indifference, agitation intensifies in Genwali
सड़क मरम्मत, पुल और टावर लगाने के लिए आंदोलित हैं ग्रामीण
विज्ञापन

आंदोलन के समर्थन में महिलाएं और बुजुर्ग भी बैठे क्रमिक अनशन में
घनसाली (टिहरी)। टिहरी जिले के सीमांत गेंवाली गांव में मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर ग्रामीणों का आंदोलन तेज होता जा रहा है। गांव के पूर्व प्रधान बचन सिंह रावत सात सूत्री मांगों को लेकर पांचवें दिन भी भूख हड़ताल पर डटे रहे। उनके समर्थन में गांव की महिलाएं और बुजुर्ग क्रमिक अनशन पर बैठे रहे। आंदोलनरत ग्रामीणों का आरोप है कि पांच दिन बीतने के बावजूद वार्ता के लिए कोई भी जिम्मेदार अधिकारी गांव नहीं पहुंचा जिससे लोगों में रोष बढ़ता जा रहा है।
ग्रामीण 20 फरवरी से गेंवाली गांव के पंचायती चौक में धरना दे रहे हैं। वे क्षतिग्रस्त सड़क का निर्माण, पुल निर्माण कार्य शुरू करने, मोबाइल टावर स्थापित करने, आपदा प्रभावित 12 परिवारों का पुनर्वास, क्षतिग्रस्त जूनियर हाईस्कूल भवन का निर्माण शुरू करने की मांग को लेकर आंदोलनरत है। ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से उक्त समस्याओं को लेकर शासन-प्रशासन से गुहार लगाई जा रही है लेकिन अब तक ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन

समस्याओं के समाधान में हो रही देरी से नाराज पूर्व प्रधान बचन सिंह रावत भूख हड़ताल पर बैठे हुए हैं। धरना स्थल पर आयोजित बैठक में ग्राम प्रधान विजेश्वरी देवी ने कहा कि सीमांत गांव होने के कारण गेंवाली की लगातार उपेक्षा की जा रही है। शांतिपूर्ण आंदोलन के बावजूद अधिकारियों का वार्ता के लिए न पहुंचना गंभीर चिंता का विषय है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन की धार और तेज की जाएगी।धरना स्थल पर वीर सिंह, मखन सिंह, भीम सिंह, शिव सिंह, विक्रम सिंह, अरविंद सिंह और शेर सिंह समेत अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed