{"_id":"67b9c9ce70d75db7f2024b01","slug":"villagers-are-angry-due-to-non-repair-of-assets-damaged-by-disaster-tehri-news-c-50-1-sdrn1018-111218-2025-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: आपदा से क्षतिग्रस्त परिसंपत्तियों की मरम्मत नहीं होने से ग्रामीण नाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: आपदा से क्षतिग्रस्त परिसंपत्तियों की मरम्मत नहीं होने से ग्रामीण नाराज
Sat, 22 Feb 2025 06:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Sat, 22 Feb 2025 06:27 PM IST
विज्ञापन
गेंवाली के आपदा प्रभावितों ने दी आंदोलन की चेतावनी
नई टिहरी। भिलंगना ब्लॉक के सीमांत ग्राम पंचायत क्षेत्र गेंवाली में अगस्त 2024 को आई आपदा से क्षतिग्रस्त परिसंपत्तियों की मरम्मत नहीं होने पर ग्रामीणों में खासी नाराजगी बनी है। ग्रामीणों ने मांग पूरी नहीं होने पर 25 फरवरी से भूख हड़ताल शुरू करने की चेतावनी दी है।
सीमांत क्षेत्र गेंवाली गांव के पूर्व प्रधान बचन सिंह रावत ने बताया कि 22 अगस्त 2024 को गेंवाली में आई आपदा से गांव के 111 में से 39 परिवारों के घर खतरे की जद में आ गए थे। गांव में स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल भवन, सिंचाई नहर, सड़क और कई नाली कृषि भूमि क्षतिग्रस्त हो गई थी। ग्रामीणों की ओर से क्षतिग्रस्त परिसंपत्तियों की मरम्मत कराने की मांग की जाती रही, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
इससे नाराज ग्रामीणों ने 11 अक्तूबर 2024 से गेंवाली गांव में बेमियादी अनशन शुरू कर दिया था। करीब एक सप्ताह बाद गांव 17 अक्तूबर 2024 को गांव पहुंचे जिला प्रशासन ने शीघ्र ही क्षतिग्रस्त परिसंपत्तियों की मरम्मत करने का आश्वासन दिया था, लेकिन अभी तक कोई कार्य शुरू नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
पूर्व प्रधान ने बताया कि शुक्रवार को डीएम को दिए ज्ञापन में बताया गया है कि पूर्व की आठ सूत्री मांगों में बाढ़ प्रभावित 39 परिवारों का पुनर्वास करने, गेंवाली तोक में अधर में छोड़े गए पुल का निर्माण जल्द पूरा करने, आपदा से क्षतिग्रस्त स्कूल भवन के बदले नया भवन बनाने और भूमि सुधार के साथ ही बाढ़ सुरक्षा के लिए आरसीसी दीवार लगाने, क्षतिग्रस्त सड़क और पैदल संपर्क मार्गों की मरम्मत, गांव में उप स्वास्थ्य केंद्र खोलने और गेंवाली गांव को मोबाइल कनेक्टिविटी से जोड़ने की मांग पर कोई काम नहीं होने से नाराज ग्रामीणों ने 25 फरवरी 2025 से गांव में बेमियादी भूख हड़ताल शुरू करने का निर्णय लिया है।