फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Village Panchayat and self-help groups will run tourism housing

ग्राम पंचायत व स्वयं सहायता समूह चलाएंगे पर्यटन आवास गृह

Thu, 15 Jul 2021 07:27 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jul 2021 07:27 PM IST
विज्ञापन
Village Panchayat and self-help groups will run tourism housing
लंबे समय से वीरान पड़े टिहरी जिले के चार पर्यटक आवास गृह जल्द ही आबाद होंगे। जिला प्रशासन ने पर्यटक आवास गृहों के संचालन की जिम्मेदारी ग्राम पंचायत और स्वयं सहायता समूहों को सौंपी है। अतिथिगृहों की साज सज्जा का सामान पर्यटन विभाग उपलब्ध कराएगा।
विज्ञापन

जिला प्रशासन की ओर से पर्यटक आवास गृहों के संचालन की जिम्मेदारी ग्राम पंचायत और स्वयं सहायता समूहों को सौंपने से उम्मीद की जा रही है कि स्थानीय लोगों को स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे। प्रभारी जिला पर्यटन अधिकारी सोबत सिंह राणा ने बताया कि डीएम के निर्देश पर पर्यटन विभाग ने चारों पर्यटक आवास गृहों मेें फर्नीचर, बेड़, बिस्तर, कुर्सी, मेज, बर्तन अन्य जरूरी सामान उपलब्ध कराया है। बताया कि बंग्लोंकी कांडी और सौड़ पर्यटक आवास गृहों का संचालन ग्राम पंचायत करेगी। मुखेम स्थित मड़भागीसौड़ के अतिथि गृह को श्री सेम नागराजा ग्राम संगठन और सुनहरीगाड़ अतिथि गृह को जय मां भगवती स्वयं सहायता समूह संचालित करेगा।
विज्ञापन

डीआरडीए में एनआरएलएम के तहत पंजीकृत गांवों के स्वयं सहायता समूहों को लंबे समय से बंद पड़े पर्यटक आवास गृहों के संचालन की जिम्मेदारी दी है। इससे स्थानीय लोगों को स्वरोजगार मिलने के साथ ही उनकी आर्थिकी भी बढ़ेगी। क्षेत्र में आने वाले पर्यटकों को भी रात्रि विश्राम की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-इवा आशीष श्रीवास्तव, डीएम टिहरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed