{"_id":"69ecc6bfee030d6b29034135","slug":"vidya-mandirs-dominate-board-results-government-schools-lag-behind-tehri-news-c-50-1-sdrn1016-118574-2026-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: बोर्ड रिजल्ट में विद्या मंदिरों का दबदबा, सरकारी स्कूल पीछे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: बोर्ड रिजल्ट में विद्या मंदिरों का दबदबा, सरकारी स्कूल पीछे
Sat, 25 Apr 2026 07:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Sat, 25 Apr 2026 07:20 PM IST
विज्ञापन
हाईस्कूल में 15 और इंटर में 2 छात्र-छात्राएं मेरिट में शामिल
नई टिहरी। उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा परिणाम घोषित होते ही जिले में छात्रों के चेहरे खिल उठे। इस बार भी निजी स्कूलों का प्रदर्शन बेहतर रहा, जबकि सरकारी स्कूलों के परिणाम अपेक्षाकृत कमजोर रहा। खासकर विद्या मंदिरों के छात्र-छात्राओं का प्रदेश मेरिट सूची में दबदबा देखने को मिला। हाईस्कूल में जिले के 15 और इंटर में दो छात्र-छात्राओं ने मेरिट में स्थान बनाया।
हाईस्कूल परीक्षा में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज जाखणीधार के मेघराज ने 95.60 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश मेरिट में 10वीं रैंक हासिल करने के साथ जिले में टॉप किया। वहीं अजय भट्ट सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज श्रीकोट चमियाला के अश्विन तिवारी ने 95 प्रतिशत अंकों के साथ 13वीं रैंक, भागीरथी उच्चतर माध्यमिक विद्या मंदिर कंडीसौड़-छाम की आकांक्षा ने 94.80 प्रतिशत के साथ 14वीं रैंक, विद्या मंदिर जाखणीधार की अन्वी ने 94.60 प्रतिशत के साथ 15वीं रैंक हासिल की।
राजकीय हाईस्कूल धमातोली की कोमल ने 94.20 प्रतिशत के साथ 17वीं, अजय भट्ट सरस्वती विद्या मंदिर श्रीकोट चमियाला की सृष्टि ने 94 प्रतिशत के साथ 18वीं और हिमालयन पब्लिक स्कूल सनगांव काणाताल की सीजल ने 93.80 प्रतिशत के साथ 19वीं रैंक प्राप्त की। राजकीय इंटर काॅलेज हिंडोलाखाल के दीपक पुंडीर ने 93.60 प्रतिशत के साथ 20वीं, राजकीय हाईस्कूल डडुवा के आयुष ने 93.40 प्रतिशत के साथ 21वीं रैंक हासिल की। सरस्वती विद्या मंदिर उनियालसारी चंबा के रमेश तोपवाल ने 93.40 प्रतिशत के साथ 21वीं रैंक प्राप्त की है। इसके अलावा विद्या मंदिर श्रीकोट चमियाला के वरुण चौहान और एसबीएमआईसी चौदहबीघा की वैष्णवी ने 93 प्रतिशत के साथ संयुक्त 23वीं रैंक हासिल की। भागीरथी विद्या सरोवर बौराड़ी के शिवांशु डबराल, संस्कार सृजन स्कूल मुनिकीरेती की आरूषी सेमल्टी और मदर मैरी स्कूल मुनिकीरेती की गंगा गुप्ता ने 92.80 प्रतिशत के साथ संयुक्त 24वीं रैंक प्राप्त की।
विज्ञापन
इंटरमीडिएट परीक्षा में भागीरथी विद्या सरोवर पब्लिक स्कूल जगधार पौड़ीखाल के शुभम सिंह पंवार ने 94.80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश मेरिट में 13वीं रैंक हासिल की और जिले में टॉप किया। वहीं पीवीएसवीएम इंटर कॉलेज ढालवाला के अनीश जोशी ने 94.60 प्रतिशत के साथ 14वीं रैंक प्राप्त की। विद्यालयों के प्रधानाचार्यों ने छात्रों की सफलता पर खुशी जताते हुए इसे शिक्षकों और अभिभावकों के संयुक्त प्रयास का परिणाम बताया है।