फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Vehicles are busy with elections, silence prevails on rural motorways

Tehri News: वाहन लगे चुनावों में, ग्रामीण मोटर मार्गों पर पसरा सन्नाटा

Tue, 22 Jul 2025 08:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Tue, 22 Jul 2025 08:29 PM IST
विज्ञापन
Vehicles are busy with elections, silence prevails on rural motorways
जिले के पांच ब्लॉकों में लगाई गई हैं 90 मिनी, 64 बड़ी बस और 216 टैक्सियां
विज्ञापन

नई टिहरी। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए स्थानीय स्तर पर संचालित होने वाले छोटे-बड़े वाहनों का बड़ी संख्या में अधिग्रहण किया गया है जिससे इन तीन दिनों तक लोगों को आवागन के लिए सार्वजनिक सेवा के वाहनों की समस्या से जूझना पड़ सकता है। सहायक संभागीय कार्यालय की ओर से पांच ब्लॉकों में होने वाले पंचायत चुनाव के लिए 90 मिनी बस, 64 बड़ी बस और 216 जीप टैक्सियां लगाई गई हैं।
पंचायत चुनाव में पोलिंग पार्टियों को मतदेय स्थल तक पहुंचाने के लिए पब्लिक ट्रांसपोर्ट का अधिग्रहण किया गया है जिससे 22 जुलाई से ही लोगों को अपने गंतव्य तक जाने के लिए वाहनों के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा। जिले के पांच ब्लॉकों में पहले चरण का चुनाव 24 जुलाई को होना है जिससे 22 जुलाई से ही संबंधित क्षेत्रों के छोटी-बड़ी गाड़ियां ब्लॉकों में खड़ी कर दी गई।
विज्ञापन

ग्रामीण मोटर मार्गों से जीप-टैक्सियां नदारद रहीं। पांच ब्लाॅकों में पोलिंग पार्टियों को मतदेय स्थल तक पहुंचाने के लिए जाखणीधार ब्लॉक में 16 मिनी बस, 12 बड़ी बस और 22 जीप हायर की गई है। भिलंगना ब्लॉक में 14 मिनी बस, 28 बड़ी बस और 57 जीप लगाई गई हैं। थौलधार ब्लॉक में 16 मिनी बस, 14 बड़ी बस और 56 जीप लगाई गई है। जौनपुर में 16 मिनी बस, 14 बड़ी बस और 56 जीप और प्रतापनगर ब्लॉक में 36 मिनी बस और 33 जीप लगाई गई है। 10 प्रतिशत वाहन रिजर्व में रखे गए हैं। स्थानीय स्तर पर संचालित वाहनों के चुनाव में लगाए जाने के कारण लोगों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन



स्थानीय रूटों पर काफी ज्यादा संख्या में वाहनों का संचालन होता है। पहले चरण का चुनाव पांच ब्लॉकों में होने से बहुत कम वाहन चुनाव में लगाए गए हैं। लिंक मार्गों पर आवागमन के लिए लोगों को ज्यादा परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा।

- सत्येंद्र राज, एआरटीओ (प्रवर्तन), नई टिहरी।



गंगी, पिंस्वाड़ और गेंवाली की पोलिंग पार्टी पहुंची
नई टिहरी। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए दूरस्थ क्षेत्र की पोलिंग पार्टियां मतदेय स्थल के लिए रवाना की गई। भिलंगना ब्लॉक मुख्यालय से सबसे दूरस्थ क्षेत्र पिंस्वाड़, गेंवाली और गंगी की पोलिंग पार्टियां ब्लॉक मुख्यालय से सुबह सबसे पहले रवाना की गई है। तीनाें गांव की पोलिंग पार्टियां शाम पांच बजे से पहले अपने पोलिंग बूथ पर पहुंच गई। अन्य पोलिंग पार्टियों के भी देर शाम तक पहुंच बूथ तक पहुंचने की सूचना है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed