फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Veer Nathu Singh Sajwan is inspirational for youth

युवाओं के लिए प्रेरणादायक हैं वीर नत्थू सिंह सजवाण

Sat, 25 Dec 2021 07:12 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 25 Dec 2021 07:12 PM IST
विज्ञापन
Veer Nathu Singh Sajwan is inspirational for youth
चंबा के गुल्डी गांव में स्व. सरदार बहादुर कमांडेंट नत्थू सिंह सजवाण के स्मारक का अनावरण करते अतिथ - फोटो : NEW TEHRI
प्रथम और द्वितीय विश्व युद्ध के नायक रहे गुल्डी गांव निवासी कमांडेंट नत्थू सिंह सजवाण की जयंती पर गुल्डी गांव में नवनिर्मित स्मारक का लोकार्पण किया गया।
विज्ञापन

शनिवार को गुल्डी गांव में आयोजित कार्यक्रम में कमांडेंट नत्थू सिंह सजवाण के नवनिर्मित स्मारक का विधायक डा. धन सिंह नेगी, पूर्व मंत्री दिनेश धनै व पूर्व विधायक किशोर उपाध्याय और पालिकाध्यक्ष सुमना रमोला ने लोकार्पण किया। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष उपाध्याय ने कहा कि महान विभूतियों के कार्यक्रम में दलगत भावना से ऊपर उठकर सभी को एक मंच पर आना चाहिए। पूर्व मंत्री धनै ने कहा कि सार्वजनिक कार्यक्रमों में राजनीति का स्थान नहीं है।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान परमजीत सजवाण ने चंबा ब्लॉक मुख्यालय के सभागार का नाम नत्थू सिंह सजवाण के नाम पर रखने की मांग की। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख शिवानी बिष्ट, जैव विविधता समिति के अध्यक्ष रघुवीर सजवाण, जेष्ठ उपप्रमुख संजय मैठाणी, जिपं सदस्य यलमा सजवाण, धनवीर पुरसोड़ा, दुग्ध संघ अध्यक्ष जगदंबा बेलवाल, पूर्व प्रमुख आनंदी नेगी, नरेंद्र चंद रमोला, साब सिंह सजवाण, दर्मियान सिंह सजवाण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed