फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   VDO accuses three people including elder deputy chief of threatening

वीडीओ ने ज्येष्ठ उप प्रमुख सहित तीन लोगों पर लगाया धमकी देने का आरोप

Mon, 19 Apr 2021 06:49 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 19 Apr 2021 06:49 PM IST
विज्ञापन
VDO accuses three people including elder deputy chief of threatening
चंबा ब्लॉक कार्यालय में कार्यरत एक ग्राम विकास अधिकारी ने चंबा के ज्येष्ठ उप प्रमुख सहित तीन लोगों पर जान से मारने की धमकी देने और ब्लैकमेलिंग करने का आरोप लगाया है। इस संबंध में उन्होंने एसएसपी और कोतवाली निरीक्षक को तहरीर देकर परिवार की सुरक्षा की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

पुलिस को दी गई तहरीर में उन्होंने बताया है कि वर्ष 2020-21 में सांसद निधि के तहत नई टिहरी आंचल डेयरी क्षेत्र में सुरक्षा दीवार, तारबाड़ आदि का कार्य कराया गया था। पाटा निवासी अमित रतूड़ी टोली नायक थे। टोली नायक को निर्माण कार्य माप के आधार पर पूरा भुगतान ब्लॉक से कर दिया गया है, लेकिन ज्येष्ठ उप प्रमुख संजय मैठाणी, बीडीसी सदस्य भूपेंद्र रावत और टोली नायक उन्हें एक माह से अनावश्यक परेशान कर रहे हैं। उन्हें जान से मारने की धमकी दी जा रही है। 10 लाख की रंगदारी मांगी जा रही है। ऐसा न करने पर नौकरी से सस्पेंड करने और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दे रहे हैं। उन्होंने एसएसपी से जांच कर परिवार की सुरक्षा की गुहार लगाई है। इस बाबत एसएसपी तृप्ति भट्ट ने बताया कि शिकायत मिलने पर मामले की जांच की जा रही है। जांच में सत्यता मिलने पर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। ज्येष्ठ उप प्रमुख संजय मैठाणी ने ग्राम विकास अधिकारी की ओर से लगाए गए आरोपों को निराधार बताया। कहा वह सांसद निधि के तहत कराए गए कार्यों के एवज में एक लाख कमीशन मांग रहे थे, जिसकी रिकार्डिंग उनके पास उपलब्ध है। अपने बचाव के लिए वह ऐसा निराधार आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed