{"_id":"56eeca6f4f1c1bcc26f14f5d","slug":"vast-illicit-liquor-seized","type":"story","status":"publish","title_hn":"होटलों से अवैध शराब बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होटलों से अवैध शराब बरामद
ब्यूरो/अमर उजाला, टिहरी
Updated Sun, 20 Mar 2016 09:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होली के त्योहार को देखते हुए पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ अभियान शुरू कर दिया है। बौराड़ी स्थित दो होटलों में छापेमार कर पुलिस ने 96 पव्वे बरामद किए है।
विज्ञापन
होटलों में अवैध रूप से शराब की बिक्री की जा रही थी। होटल स्वामियों का आबकारी अधिनियम के तहत चालान किया गया है।
थानाध्यक्ष सुखपाल सिंह ने बताया कि बौराड़ी में लंबे समय से होटलों में अवैध शराब की बिक्री की सूचना मिल रही थी। बीती शाम को जब बौराड़ी में चंद्रलोक होटल और नरेंद्र भोजनालय में छापेमारी की कार्रवाई की गई, तो वहां से 96 पव्वे बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
होटल स्वामी चंद्र बहादुर और नरेंद्र सिंह का आबकारी अधिनियम के तहत चालान किया गया है।