{"_id":"792a5be015953ea60e36dee0af7a5b39","slug":"vasantutsav-start-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा आरती के साथ वसंतोत्सव का आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा आरती के साथ वसंतोत्सव का आगाज
ब्यूरो/अमर उजाला, टिहरी
Updated Thu, 11 Feb 2016 09:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंगा आरती के साथ टिहरी वसंतोत्सव का आगाज हो गया। कोटी कालोनी में परमार्थ निकेतन के स्वामी चिदानंद मुुनि की अगुवाई में गंगा की आरती की गई।
विज्ञापन
स्वामी चिदानंद ने कहा कि वसंत के साथ नए मौसम के शुरूआत होती है। इस मौसम के साथ हमें कुरीतियों और बुराईयों के अंत का संकल्प लेना चाहिए। टिहरी झील किनोर वाटर योग की असीम संभावनाएं हैं।
विज्ञापन
एक से सात मार्च तक ऋषिकेश में योग महाकुंभ आयोजित किया जा रहा है। स्थानीय लोगों से भी उन्होंने योग महाकुंभ में भाग लेने का आह्वान किया।
पर्यटन मंत्री दिनेश धनै ने कहा कि टिहरी बांध की झील को विश्व पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जा रहा है। झील क्षेत्र में समय-समय पर गंगा आरती जैसे कार्यक्रम आयोजित होते रहे। इसके लिए पर्यटन विभाग कोटी कालोनी में परमार्थ निकेतन को भूमि उपलब्ध कराने के लिए तैयार है।
विज्ञापन
इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष सोना सजवाण, टीएचडीसी के जीएम मुहरमणी, जिला पंचायत सदस्य रागिनी भट्ट, शांति शाह, मुरारीलाल खंडवाल, आनंद रावत, ब्लॉक प्रमुख विजय गुनसोला, कनिष्ठ प्रमुख कुलदीप पंवार, शक्ति जोशी, चंडी प्रसाद डबराल, करम सिंह तोपवाल आदि उपस्थित थे। इस दौरान शहीद हनुमन थप्पा को श्रद्धांजलि भी दी गई।