फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Various social organizations organized mass buffalo play in New Tehri

नई टिहरी में विभिन्न सामाजिक संगठनों ने किया सामूहिक भैलो खेलने का आयोजन

Sun, 14 Nov 2021 09:36 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 14 Nov 2021 09:36 PM IST
विज्ञापन
Various social organizations organized mass buffalo play in New Tehri
नई टिहरी के बौराड़ी में इगास बग्वाल पर भैला खेलते स्थानीय लोग। - फोटो : NEW TEHRI
इगास पर्व (बूढ़ी दिवाली) पर ढोल-दमाऊं की थाप पर लोग झूम उठे। सामूहिक भैलो खेलकर लोगों ने पर्व मनाया। संस्कृति कर्मी महीपाल सिंह नेगी, लोक गायक गोपाल भाई और सर्वोदयी साब सिंह सजवाण ने इगास बग्वाल का इतिहास, वीर भड़ माधो सिंह, उत्तराखंड के 52 गढ़, राजुली-मालूशाही की कहानी सहित पंवाडे सुनाए।
विज्ञापन

बौराड़ी योग पार्क में राज्य आंदोलनकारी मंच, नागरिक मंच, त्रिहरि, भारत स्वाभिमान, राज विद्या केंद्र, वनाधिकार आंदोलन, लेक व्यू रिजॉर्ट और एपीजे अब्दुल विचार मंच की पहल पर इगास बग्वाल का सामूहिक आयोजन किया गया। भैला खेलकर लोगों ने जमकर बूढ़ी दिवाली का जश्न मनाया। 111 दीपमाला के साथ उड़द की दाल की पकौड़ियों का लोगों ने आनंद लेते हुए एक-दूसरे को दिवाली की बधाई दी। इस मौके पर नागरिक मंच के अध्यक्ष सुंदर लाल उनियाल, सचिव चंडी प्रसाद डबराल, कमल सिंह महर, देवेंद्र नौडियाल, कुलदीप पंवार, खेम सिंह चौहान, विजयपाल रावत, जीतराम भट्ट, समीर रतूड़ी, ज्योति प्रसाद भट्ट, यूएस नेगी, भागवान चंद रमोला, महावीर उनियाल, मुशर्रफ अली, मुर्तजा बेग, रागिनी भट्ट, राजपाल मिंया, जगजीत नेगी, सतीश चमोली, देवेंद्र चमियाल, त्रिलोक रमोला, लखवीर चौहान, उर्मिला महर, ममता उनियाल, शोभा रावत आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed