फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Valmiki society's important contribution in the progress of the country

देश की प्रगति में वाल्मीकि समाज का अहम योगदान

Sun, 31 Jan 2021 10:33 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jan 2021 10:33 PM IST
विज्ञापन
Valmiki society's important contribution in the progress of the country
राष्ट्रीय वाल्मीकि क्रांतिकारी मोर्चा के 23वें स्थापना दिवस पर वाल्मीकि जन चेतना के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रवाद और समाज हित में अनवरत कार्य करने का संकल्प लिया। कहा देश की प्रगति में वाल्मीकि समाज का भी अहम योगदान है। ऐसे में सरकार को इस समाज के उत्थान के लिए और बेहतर योजनाएं चलानी चाहिए।
विज्ञापन

रविवार को प्रेस क्लब में स्थापना दिवस का मोर्चे के राष्ट्रीय अध्यक्ष भगवत प्रसाद मखवाना और टिहरी विधायक डा. धन सिंह नेगी ने शुभारंभ किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष मखवाना ने कहा वाल्मीकि समाज को महज वोटों के रूप में इस्तेमाल किया गया। ऐसे में इस वर्ग के लोगों को एकजुटता का परिचय देकर ताकत दिखानी होगी। जिलाध्यक्ष रिकूं राम ने विधायक नेगी और राष्ट्रीय अध्यक्ष को पगड़ी पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम अध्यक्ष राकेश लवली ने संगठन के उद्देश्य और लक्ष्य की जानकारी दी। भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद रतूड़ी ने कहा कि वाल्मीकि समाज को भाजपा ने हमेशा सम्मान दिया है। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख जाखणीधार सुनीता देवी, पूर्व प्रमुख बेबी असवाल, राष्ट्रीय सचिव विनोद देशबंधु, प्रदेशाध्यक्ष धर्मपाल घाघट, भाजपा एससी मोर्चा के प्रदेश मंत्री रवि शंकर, नंदू वाल्मीकि, भाजपा जिला महामंत्री गोविंद रावत, रविंद्र सेमवाल, विक्रम कठैत, डब्बू, सोनू गहलोत, राजीव राजोर, मदन वाल्मीकि, पवन पारस, कालू आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed