फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Uproar in the municipal board meeting over non-repair of roads and drains

Tehri News: सड़कों और नालियों की मरम्मत न होने पर पालिका बोर्ड बैठक में हंगामा

Thu, 21 May 2026 06:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Thu, 21 May 2026 06:30 PM IST
विज्ञापन
Uproar in the municipal board meeting over non-repair of roads and drains
अध्यक्ष ने दिया सड़कों को हॉटमिक्स कार्य शुरू करने का दिया आश्वासन
विज्ञापन

पालिका क्षेत्र में किन्नर समुदाय के लिए शगुन की अधिकतम राशि 2100 रुपये तय
नई टिहरी। नगर पालिका नई टिहरी की बोर्ड बैठक हंगामेदार रही। नगर क्षेत्र की क्षतिग्रस्त सड़कों और नालियों का मरम्मत कार्य तय समय सीमा में न होने पर सदस्यों ने आक्रोश जताया। बाद में अध्यक्ष ने आश्वासन दिया की जल्द ही सड़कों पर हाॅटमिक्स कार्य शुरू कर दिया जाएगा। विभिन्न विकास कार्यों के लिए 2026-27 के लिए 30 करोड़ का अनुमानित बजट सर्वसम्मति से पारित किया गया।
नगर पालिकाध्यक्ष मोहन सिंह रावत की अध्यक्षता में बोर्ड बैठक आयोजित की गई। बैठक में सदस्यों ने शादी-विवाह और अन्य आयोजन के दौरान किन्नर समुदाय द्वारा मनमाना शगुन लेने का मुद्दा उठाया। बोर्ड बैठक में नगर पालिका क्षेत्र में अब किन्नर समुदाय को शगुन के तौर पर अधिकतम 21 सौ रूपये की धनराशि तय की गई। अधिक शगुन लेने के लिए दबाव बनाने की शिकायत मिलने पर नगर पालिका की ओर से कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

सदस्यों ने रोष जताया कि नगर क्षेत्र की सड़कों के डामरीकरण के लिए लेानिवि प्रांतीय खंड को 7 करोड़ की धनराशि जारी किया गया, लेकिन लोनिवि डामरीकरण नहीं कर रहा है। नालियों की मरम्मत भी नहीं की जा रही है। जिस पर अध्यक्ष ने कहा कि डामरीकरण के लिए तारकोल के दाम बढ़ने से कोई भी ठेकेदार काम नहीं ले रहा है। लोनिवि ने और अधिक धनराशि बढ़ाने की मांग की है जिस पर बोर्ड ने जल्द सड़कों के डामरीकरण के लिए लोनिवि को अतिरिक्त धनराशि जारी करने पर सहमति दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पार्कों और चौराहों पर लगी पुरानी कुर्सियों, खेल सामग्री को नगर पालिका कर्मियों की ओर से बिना अनुमति के हटाकर बेचने पर भी सदस्यों ने नाराजगी जताई। सभासद नवीन सेमवाल ने नगर पालिका से पुराने इस्टीमेंट गायब होने का मुद्दा उठाया। विजय कठैत ने विकास कार्यों को पुराना बजट खर्च न होने पर सवाल उठाए। बैठक में ईओ बासुदेव डंगवाल, सभासद मानेंद्र सिंह, विनीत उनियाल, प्रीति पोखरियाल, उर्मिला राणा, सीमा नेगी, ऋतु भूषण, प्रवेश चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed