फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Ultrasound machines closed in three hospitals due to lack of radiologists

Tehri News: रेडियोलॉजिस्ट नहीं होने से तीन अस्पतालों में अल्ट्रासाउंड मशीन बंद

Wed, 13 Mar 2024 04:54 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 13 Mar 2024 04:54 PM IST
विज्ञापन
Ultrasound machines closed in three hospitals due to lack of radiologists
छह लाख से ज्यादा आबादी एक रेडियोलाजिस्ट के भरोसे
विज्ञापन

नई टिहरी। टिहरी जिले के सरकारी अस्पतालों में लाखों की लागत से संसाधन मुहैया तो कराए जा रहे, लेकिन इनका लाभ मरीजों को नहीं मिल रहा है। लगभग छह लाख से ज्यादा आबादी वाले जिले में मौजूदा समय में जिला अस्पताल बौराड़ी, उप जिला अस्पताल नरेंद्रनगर, 11 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, पांच प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र टाइप-बी और 49 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र टाइप-ए है, लेकिन इनमें एक ही रेडियोलॉजिस्ट है। वह सप्ताह में तीन दिन जिला अस्पताल बौराड़ी और तीन दिन उप जिला अस्पताल नरेंद्रनगर में सेवाएं देते हैं।
सीएचसी बेेेलेश्वर, देवप्रयाग में पिछले नौ माह से और सीएचसी थत्यूड़ में चार साल से अल्ट्रासाउंड की सुविधा बंद है। ऐसे में मरीज प्राइवेट सेंटरों में जांच कराने को मजबूर हैं। तीनों अस्पतालों में अल्ट्रासाउंड मशीन तो है, लेकिन यहां रेडियोलॉजिस्ट नहीं है। इससे यहां जांच नहीं हो पा रही है, जिसका सबसे अधिक खामियाजा गर्भवती महिलाओं को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल बौराड़ी, सीएचसी बेेेलेश्वर और देवप्रयाग का बीते जून तक पीपीपी मोड पर हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल काॅलेज जौलीग्रांट संचालन कर रहा था। पीपीपी मोड पर अनुबंध समाप्त होने के बाद स्वास्थ्य विभाग खुद ही अस्पतालों का संचालन कर रहा है। तब से अस्पतालों में रेडियोलाॅजिस्ट की तैनाती नहीं पाई। सीएचसी थत्यूड़ का 2020 में पीपीपी मोड में संचालन बंद होने के बाद वहां रखी लाखों की अल्ट्रासाउंड मशीन भी जंग खा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला अस्पताल बौराड़ी और उप जिला अस्पताल नरेंद्रनगर में रेडियोलाॅजिस्ट का एक-एक पद सृजित है, लेकिन दो पदों के सापेक्ष एक ही रेडियाेलाॅजिस्ट की जिले में तैनाती है। सीएचसी बेलेश्वर, देवप्रयाग और थत्यूड़ का संचालन जब पीपीपी मोड में चल रहा था तब वहां अनुबंध के अनुसार अल्ट्रासाउंड मशीन क्रय की गई थी। जिले में एक और रेडियोलाॅजिस्ट की तैनाती करने के लिए स्वास्थ्य महानिदेशक को लगातार पत्र भेजा जा रहा है। -डॉ.मनु जैन, सीएमओ, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed