फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Ukrand protest on Dhargid Gedera

उक्रांद का धारगिड गदेरे पर प्रदर्शन

Wed, 25 Nov 2020 10:27 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 25 Nov 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
Ukrand protest on Dhargid Gedera
ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर गूलर के समीप धारगिड गधेरे में पुल का लेंटर ढहने की सीबीआई जांच कराने की म? - फोटो : NEW TEHRI
ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर गूलर के समीप धारगिड गदेरे पर निर्माणाधीन ऑल वेदर रोड के पुल का लेंटर ढहने को लेकर उत्तराखंड क्रांति दल मुखर हो गई है। उक्रांद ने लापरवाही के लिए कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को जिम्मेदार बताया। पुल का लेंटर ढहने की सीबीआई जांच कराने, दोषी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। हादसे में मृत मजदूरों के परिजनों को 10 लाख और घायलों के उपचार के लिए दो लाख मुआवजा देने की मांग की। 10 दिन में मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई न होने पर गूलर में हाईवे पर चक्का जाम करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

बुधवार को यूकेडी के केंद्रीय सचिव सरदार सिंह पुंडीर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने पुल निर्माण स्थल धारगिड में प्रदर्शन किया। सरकार और कार्यदायी कंपनी के खिलाफ नारेबाजी की। आरोप लगाते हुए कहा कि अधिकारियों की लापरवाही और कार्यों की घटिया गुणवत्ता के कारण पुल का 45 मीटर हिस्सा ढहा है। आरोप लगाया कि कंपनी देर शाम तक भी मजदूरों से जबरन काम करवाती रही है। कहा कि पूर्व भी कंपनी को कई बार निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने का आग्रह किया गया था, लेकिन स्थानीय लोगों की बातों को अनसुना किया गया। जिससे 22 नवंबर को पुल की शटरिंग टूटने से हादसा हुआ। प्रदर्शनकारियों सिरासू के पूर्व प्रधान बीबी सिंह राणा, दशरथ पुंडीर, सूरजन पुंडीर, बलबीर सिंह, सुमेर सिंह, अनिल सिंह, बृजमोहन, दर्शन लाल, विमला देवी, गीता देवी,सुमेद सिंह, उम्मेद सिंह, राजपाल भंडारी शामिल रहे।
विज्ञापन

उक्रांद की जिला एवं ब्लाक कार्यकारिणी का गठन
उत्तरकाशी। उत्तराखंड क्रांति दल ने आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के तहत पार्टी संगठन को मजबूत करने की कवायद शुरू कर दी है, जिसके तहत जिला एवं ब्लाक कार्यकारिणी का गठन कर सक्रिय कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उक्रांद जिलाध्यक्ष संतोष सेमवाल ने बताया कि जिला कार्यकारिणी में विष्णुपाल रावत जिला प्रभारी, जेठू लाल भारती संरक्षक, बीडी मिनान केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य, पूर्णचंद रमोला संयोजक, विक्रम नेगी, रविंद्र नौटियाल एवं कुंदन पोखरियाल उपाध्यक्ष, बाबूलाल घोघियाल सलाहकार, सुशील नौटियाल महासचिव, ओमप्रकाश, आशीष पंवार, सुबोध रावत, भागवत उनियाल एवं रमेश मिश्रा सचिव, सुनील कुमार, प्रताप लाल, महेश राणा, दर्शन लाल, प्रवेश लाल, संतोष रावत, चतर सिंह पडियार, विक्रम चौहान, आत्माराम, मनमोहन रावत एवं बरती लाल संगठन मंत्री, जगदीश नथवान कोषाध्यक्ष, दिनेश नौटियाल एवं मनोहर गिरी उपकोषाध्यक्ष तथा जितेंद्र सेमवाल, संदीप सेमवाल, प्रदीप सेमवाल, प्रताप लाल एवं रमेश आर्य प्रचार मंत्री चुने गए हैं, जबकि उक्रांद की भटवाड़ी ब्लाक कार्यकारिणी में कृष्णानंद बडोनी अध्यक्ष, त्रेपन सिंह बिष्ट महामंत्री, रमेश रमोला सचिव, धर्म सिंह राणा कोषाध्यक्ष, मानवेंद्र पंवार एवं रामलाल प्रचार मंत्री, राजेश पंवार एवं जगमोहन भंडारी संगठन मंत्री, रविंद्र रावत उपाध्यक्ष, बुद्धि सिंह नेगी सचिव तथा गुलाब सिंह रावत गंगोत्री अध्यक्ष चुने गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed