फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   UKD Workers Outraged Over Leaders' Arrest; Stage Protests

Tehri News: उक्रांद नेताओं की गिरफ्तारी पर भड़के कार्यकर्ता, प्रदर्शन

Sat, 14 Mar 2026 06:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Sat, 14 Mar 2026 06:57 PM IST
विज्ञापन
UKD Workers Outraged Over Leaders' Arrest; Stage Protests
नई टिहरी। गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाए जाने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे उक्रांद नेता काशी सिंह ऐरी, पुष्पेश त्रिपाठी व आशीष नेगी को गिरफ्तार कर फर्जी मुकदमे दर्ज करने के विरोध में बौराड़ी साईं चौक में उक्रांद कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। विरोध स्वरूप प्रदेश सरकार का पुतला फूंका। इस दौरान उन्होंने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

यूकेडी के जिलाध्यक्ष डीडी पंत के नेतृत्व में कार्यकर्ता साई चौंक में एकत्रित हुए। बीते दिन गैरसैंण में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की गिरफ्तारी करने पर रोष जताया। कहा सरकार लोगों को जायज मांगें उठाने का भी मौका नहीं दे रही है। राज्य हित की बात करने वालों को सीधे जेल में ठुंसने का काम कर रही है।
विज्ञापन

गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाने की मांग को लेकर कार्यकर्ता व पार्टी पदाधिकारी शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रहे थे, लेकिन सरकार के इशारे पर पार्टी नेताओं को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। इस मौके पर नगर अध्यक्ष मनीष सकलानी, पवन चमोली, बाबी, यशोदा चमोली, सुनीता चौहान, अरविंद नेगी, रीना राणा, प्रदीप बहुगुणा, हर्षमणी जोशी, रेखा, अंजू, राजेंद्र प्रसाद, जसपाल सिंह, राजेश पंवार आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed