{"_id":"57505f634f1c1b7d2d108ce2","slug":"ujjaval-bhavishya-yatra-statrt","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंद्रेश्वरसैंण से प्रतापनगर उज्जवल भविष्य यात्रा शुरू ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंद्रेश्वरसैंण से प्रतापनगर उज्जवल भविष्य यात्रा शुरू
अमर उजाला/नई टिहरी।
Updated Thu, 02 Jun 2016 10:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतापनगर को ओबीसी में शामिल करने पर विधायक विक्रम नेगी की उज्जवल भविष्य यात्रा शुरू हुई। जाखणीधार ब्लॉक के चंद्रेश्वरसैंण से यात्रा का शुभारंभ हुआ। यात्रा का जगह-जगह पर लोगों ने भव्य स्वागत किया। कहा कि ओबीसी में शामिल होने से प्रतापनगर क्षेत्र का पिछड़ापन दूर होगा और युवाओं को सरकारी नौकरी में आरक्षण मिलेगा।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को यात्रा के शुभांरभ पर चंद्रेश्वरसैण में विधयाक नेगी की मौजूदगी में जनप्रतिनिधियों ने पूजा-अर्चना कर ओबीसी रथ रवाना किया। इसके बाद यात्रा लासी, कंडोगी, देवली, गहड़, सेम्या, देवताधार, बङ़वाली, मोल्ठा, ढुंग, बड़ोनगांव, सेमा, भटवाड़ा, मंदार, कस्तल होते हुए रात्रि विश्राम के लिए चौंदाणा पहुंची। भिलंगना के ब्लॉक प्रमुख विजय गुनसोला, कांग्रेस के जिलाध्यक्ष शांति प्रसाद भट्ट, लंबगांव कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष उदय रावत, रजाखेत खुशीलाल, जिला नियोजन समिति के सदस्य रतन सिंह रावत ने कहा कि विधायक नेगी ने चुनाव के दौरान जो वायदे किए थे उनका पूरा करके दिखाया है।
विज्ञापन
विधायक नेगी ने कहा कि क्षेत्र को ओबीसी में शामिल करने, घोंटी पुल, डोबरा-चांठी पुल, झील में आवागमन के लिए बार्ज बोट सहित सैकडों मार्गों का निर्माण, डामरीकरण, स्कूलों का उच्चीकरण, आईटीआई, पॉलिटेक्निक, जड़ी-बूटी शोध संस्थान, वानिकी विवि का परिसर सहित कई महत्वपूर्ण योजनाएं क्षेत्र के लिए संचालित की जा रही हैं। इस मौके पर प्रतापनगर के ज्येष्ठ प्रमुख प्रदीप रमोला, प्रधान सूरत महर, बचन सिंह रावत, विजयपाल रावत, रणवीर रौतेला, आरपी बडोनी, लखवीर चौहान, सतपन बगियाल, अनिल राणा, बिजेंद्र गुसाईं, विजय पंवार, अतर सिंह, शोभा बडोनी, सांवला देवी, जयपाल गुनसोला आदि मौजूद थे।
विज्ञापन