फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Two more arrested in Narendranagar treasury scam

नरेंद्रनगर कोषागार घोटाले में दो और कर्मचारी गिरफ्तार

Mon, 10 Jan 2022 09:03 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jan 2022 09:03 PM IST
विज्ञापन
Two more arrested in Narendranagar treasury scam
नई टिहरी। नरेंद्रनगर कोषागार घोटालों में दो और लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने दोनों को सीजेएम की अदालत में पेश किया, जहां अदालत ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

जिला कोषागार में दो करोड़ 42 लाख के गबन का पता चलने के बाद नरेंद्रनगर कोषागार में भी करीब दो करोड़ 48 लाख रुपये के गबन का खुलासा हुआ था। वरिष्ठ कोषाधिकारी नमिता सिंह की तहरीर पर पुलिस ने सात जनवरी को नरेंद्रनगर के कोषाधिकारी जगदीश चंद्र, लेखाकार विनय कुमार चौधरी और पीआरडी जवान सोहबत सिंह पडियार सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया था। गबन की जांच में अब दो और लोगों के नाम सामने आए हैं। सोमवार को उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया गया। थानाध्यक्ष प्रदीप पंत ने बताया कि गबन के मामले में सिंचाई विभाग में लिपिक सुनील थपलियाल ग्राम कोडारना हाल नंदा देवी कालोनी गुमानीवाला ऋषिकेश और पीआरडी जवान विजेंद्र पुंडीर ग्राम सोनी नरेंद्रनगर को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। सहायक अभियोजन अधिकारी अनुराग वरुण ने बताया कि जांच में पता चला है कि सुनील थपलियाल के खाते में 72 हजार और पीआरडी जवान विजेंद्र पुंडीर के खाते में चार लाख 60 हजार रुपये जमा कराए गए थे। आरोपियों को सीजेएम विनोद कुमार वर्मन की अदालत में पेश किया गया, जहां कोर्ट ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed