अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के दो दिवसीय जिलास्तरीय अभ्यास वर्ग में संगठन की कार्य पद्धति, आजादी के अमृत उत्सव से लेकर अन्य कार्यक्रमों की जानकारी दी गई।
सरस्वती विद्या मंदिर परिसर में आयोजित घनसाली, नई टिहरी, थत्यूड़ और चंबा इकाई के दो दिवसीय अभ्यास वर्ग का रविवार को समापन हुआ। समापन सत्र में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के विभाग प्रचारक राजपुष्प ने छात्रों को एबीवीपी के इतिहास और कार्यों से रूबरू करवाया। उन्होंने कहा कि एबीवीपी एक मात्र ऐसा छात्र संगठन है जिसकी तुलना किसी अन्य संगठन से नहीं की जा सकती है। इससे पूर्व सत्र में विभाग सह संयोजक संदीप भट्ट ने कहा कि सत्ता सेवा का एक माध्यम है, एबीवीपी नेतृत्व की प्रारंभिक पाठशाला है। प्रदेश सहमंत्री अमित धनोला, जिला संयोजक सचिन सजवाण ने आगामी कार्यक्रमों को एकजुटता के साथ निस्वार्थ भाव से करने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर निवर्तमान छात्रसंघ अध्यक्ष व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अंजलि चौहान, अभिषेक गैरोला, विपुल रांगड़, डॉ. बीडीएस नेगी, अनुसूया नौटियाल, प्रवीन असवाल आदि मौजूद थे।