फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Two arrested with two kilos of hashish

दो किलो चरस के साथ दो गिरफ्तार

Fri, 02 Apr 2021 06:46 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 02 Apr 2021 06:46 PM IST
विज्ञापन
Two arrested with two kilos of hashish
अवैध शराब और नशातस्कारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस की एसओजी टीम ने दो आरोपियों को एक किलो 900 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां अदालत ने आरोपियों को जेल भेज गया।
विज्ञापन

पत्रकार वार्ता करते हुए पुलिस क्षेत्राधिकारी महेश चंद्र बिंजौला ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम को एसओजी टीम ने मुनिकीरेती क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया। टीम ने मुनिकीरेती थाना क्षेत्र के सुमन पार्क ढालवाला से चरस के दो तस्कर नंदपाल बिष्ट निवासी ठांडी पट्टी गाजणा उत्तरकाशी से एक किलो 150 ग्राम और कृष्ण चंद्र निवासी उडरी तहसील डुंडा उत्तरकाशी से 750 ग्राम, कुल 1 किलो 900 ग्राम चरस बरामद की। उन्होंने बताया कि आरोपी आसपास के क्षेत्रों में यह चरस बिक्री के लिए ले जा रहे थे। दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस टीम में एसओजी के प्रभारी एसआई आशीष कुमार, योगेंद्र सिंह, राकेश कुमार, उबेद उल्ला और रामपाल तोमर शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed