फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Two arrested with a quarter of a quarter of a million

पौने दो लाख की चरस के साथ दो गिरफ्तार

Tue, 25 May 2021 09:00 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 25 May 2021 09:00 PM IST
विज्ञापन
Two arrested with a quarter of a quarter of a million
पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान मुनिकीरेती में एक लाख 70 हजार रुपये लागत की एक किलो 700 ग्राम चरस के साथ दो तस्कर और यहां बौराड़ी में एक कार में रखी नौ पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की है। तस्कर चरस लेकर हरियाणा जाने की फिराक में थे।
विज्ञापन

एसएसपी तृप्ति भट्ट ने पत्रकार वार्ता में बताया कि नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में आए दिन तस्कर पकड़े जा रहे हैं। सोमवार 24 मई को मुखबिर से सूचना पर मुनिकीरेती ढालवाला में एक कार की तलाशी लेने पर नरेंद्र गोस्वामी निवासी ग्राम डूमरखा जींद हरियाणा से 900 ग्राम और फूल सिंह निवासी ग्राम दतोली सोनीपत से 800 ग्राम चरस बरामद की गई। उन्होंने बताया कि दोनों तस्करों ने स्थानीय स्तर पर चरस खरीद कर हरियाणा बेचने के लिए ले जाने वाले थे। एसएसपी ने बताया कि उन्होंने स्थानीय स्तर पर किन लोगों से चरस खरीदी है। उनसे इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। नई टिहरी में भी मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने गश्त के दौरान तड़के चार बजे बौराड़ी बस अड्डे के पास खड़ी कार से नौ पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की। एसएसपी ने बताया कि कार स्वामी का पता लगाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि चार महीने में ही 11 किलो 700 ग्राम चरस बरामद कर 25 अभियुक्त गिरफ्तार किए हैं, जबकि 2709 बोतल अवैध शराब पकड़ी गई है।
विज्ञापन

कच्ची शराब के साथ एक गिरफ्तार
उत्तरकाशी। डुंडा चौकी पुलिस ने एक महिला को दस लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है, जिसके खिलाफ आबकारी अधिनियम व आपदा प्रबंधन एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में पुलिस की ओर से नशा कारोबार के खिलाफ लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत सोमवार को वीरपुर डुंडा में पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक महिला को अवैध कच्ची शराब के साथ पकड़ा, जिसके खिलाफ डुंडा चौकी में मुकदमा दर्ज किया गया है। टीम में कांस्टेबल नवीन कवि, महिला कांस्टेबल कविता शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed