{"_id":"692dd347cd23731a2e082efa","slug":"triveni-kauthag-begins-in-bouradi-with-the-dance-of-dev-dolis-tehri-news-c-50-1-sdrn1016-116006-2025-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: देव डोलियों के नृत्य के साथ बौराड़ी में त्रिवेणी कौथिग शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: देव डोलियों के नृत्य के साथ बौराड़ी में त्रिवेणी कौथिग शुरू
Mon, 01 Dec 2025 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Mon, 01 Dec 2025 11:11 PM IST
विज्ञापन
सात दिवसीय आयोजन में होंगे विभिन्न कार्यक्रम
कौथिग को भव्य बनाने का किया जाएगा प्रयास : रावत
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
नई टिहरी। सात दिवसीय त्रिवेणी कौथिग देव डोलियों नृत्य, कलश यात्रा और स्कूली छात्र-छात्राओं के मार्च पास्ट रैली के साथ बौराड़ी स्टेडियम में शुरू हो गया है। नगर पालिकाध्यक्ष मोहन सिंह रावत ने कहा कि सीमित संसाधनों के बीच त्रिवेणी कौथिग को भव्य रूप दिए जाने का प्रयास किया जाएगा।
जिला मुख्यालय स्थित पौराणिक कुलदेवी सूरी के मंदिर में पहुंचकर पालिकाध्यक्ष और सभासदों ने पूजा अर्चना कर त्रिवेणी कौथिग की सफलता की कामना की। इसके बाद नव दुर्गा मंदिर में ढोल-दमाऊं के साथ मां सुरकंडा, मां कालिंका सहित चार देव डोलियां पहुंची। मंदिर में देव डोलियों की पूजा की गई। देव डोलियों को पालिका अध्यक्ष चुनरी और दक्षिणा भेंट की।
नव दुर्गा मंदिर से देव डोलियों की झांकी के साथ कलश यात्रा, सेंट एंथोनी पब्लिक स्कूल, भागीरथी विद्या सरोवर पब्लिक स्कूल, विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, जीआईसी नई टिहरी, पालिका की झांकियों के साथ स्कूलों छात्र-छात्राओं ने मौलधार, बौराड़ी बाजार, गणेश चौक होते ढोल-दमाऊं के थाप पर रंगारंग कार्यक्रम के साथ मार्च पास्ट रैली निकाली। पालिका अध्यक्ष रावत ने कहा कि नई टिहरी में पहली बार पालिका की ओर से पुरानी टिहरी की याद में त्रिवेणी कौथिग किया जा रहा है। अगले वर्ष कौथिग को और भव्य रूप दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि सांस्कृतिक संध्या पर जागर सम्राट प्रीतम भरतवाण, लोक गायिका मंजू नौटियाल और अंतिम दिन गढ़रत्न नरेंद्र सिंह नेगी की प्रस्तुति रखी गई है।
विज्ञापन
इस मौके पर व्यापार मंडल अध्यक्ष बौराड़ी शिवराज सजवाण, सभासद मानवेंद्र रावत, विनीत उनियाल, डॉ़ प्रीति पोखरियाल, प्रीतम नेगी, अरविंद जोशी, शिव सिंह सजवाण, सते सिंह राणा, संदीप रावत, आनंद रावत, दिव्यांशु रावत आदि मौजूद रहे।