फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Tributes were paid to the martyrs of 1971 war by saluting

विजय दिवस : शहीदों को किया याद, वीर नारियां की सम्मानित

Sat, 16 Dec 2023 07:29 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 16 Dec 2023 07:29 PM IST
विज्ञापन
Tributes were paid to the martyrs of 1971 war by saluting
फोटो
विज्ञापन

गढ़वाल भर में आयोजित हुए कार्यक्रम, छात्र-छात्राओं के बीच विभिन्न प्रतियोगिताएं भी की गई आयोजित
संवाद न्यूज एजेंसी
गढ़वाल। विजय दिवस पर शहीदों को याद कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। साथ ही शहीदों के परिजन और वीर नारियों को सम्मानित किया गया।
नई टिहरी/थत्यूड़। 342 फील्ड रेजीमेंट के दल नायक नायब सूबेदार वीरेंद्र कुमार पटनायक की अगुवाई में 11 सदस्यीय जवानों ने शहीद वीर सपूतों को गार्ड ऑफ ऑनर देकर सलामी दी। 6 ग्रेडिनियर द्वारा सेना बैंड की मधुर धुन का प्रदर्शन किया गया। डीएम मयूर दीक्षित ने वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर मुख्य अतिथि एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल (सेनि.) योगेंद्र कुमार, पूर्व सैनिक इंद्र सिंह नेगी, पूर्व सैनिक व पुलिस उप निरीक्षक विनोद शर्मा मौजूद थे।
उधर, राजकीय महाविद्यालय थत्यूड़ में वॉल ऑफ हीरोज के समक्ष पुष्प अर्पित किया गया। इस मौके पर प्राचार्य डाॅ. पंकज कुमार, डॉ. राजेश सिंह, डाॅ. अनिल कुमार शाह, डाॅ. जयश्री थपलियाल, प्रो. विरेंद्र लिंगवाल, डाॅ. अखिल गुप्ता, डाॅ. संदी कश्यप मौजूद थे।
विज्ञापन

कर्णप्रयाग। पीजी कॉलेज में शहीद मोहन सिंह नेगी की पत्नी रामेश्वरी देवी, शहीद सुदामा सिंह की पत्नी कस्तुरा देवी और शहीद गोपाल सिंह की पत्नी सुलोचना देवी को सम्मानित किया गया। इस मौके पर प्राचार्य प्रो. केएल तलवाड़, डॉ. वीआर अंथवाल, डॉ. आरसी भट्ट, सुरेंद्र सिंह, छात्र संघ अध्यक्ष प्रीतम सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रुद्रप्रयाग। सिक्स ग्रेनेडियर्स के सहयोग से आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि जिलाधिकारी डॉ. सौरभ गहरवार ने शहीदों को याद किया। समारोह में पूर्व सैनिक दयाल सिंह व गजपाल सिंह के भतीजे सोवन को सम्मानित किया गया। छात्राओं के मध्य आयोजित निबंध प्रतियोगिता में आयस्का प्रथम, आकांक्षा बुटोला द्वितीय, प्रियांशी तृतीय रही। इस मौके पर एडीएम श्याम सिंह राणा, सीईओ हेमलता भट्ट, सिक्स ग्रेनेडियर्स से कैप्टन अक्षय, सेवानिवृत सूबेदार मेजर शेर सिंह, कुंवर सिंह मौजूद थे।
गोपेश्वर/पोखरी। शहीदों के परिजन व वीर नारियों को अपर जिलाधिकारी डॉ. अभिषेक त्रिपाठी ने सम्मानित किया। जिला पंचायत में आयोजित कार्यक्रम रामेश्वरी देवी, सोबती देवी, सुलोचना देवी, कस्तूरवा देवी, मंगशीरी देवी, लखन सिंह, गोविंद सिंह, राम प्रसाद सती, भगवती प्रसाद सती, कमलेश नेगी, शिवम नेगी, दलवीर सिंह, हरेंद्र सिंह, राधेश्याम गौड़ को सम्मानित किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्राथमिक विद्यालय गोपेश्वर प्रथम, सुबोध प्रेम विद्या मंदिर द्वितीय और आदर्श प्रेम विद्या मंदिर तृतीय रहा। इस दौरान जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल भास्कर बनर्जी, एनसीसी के सीओ कर्नल आनंद कुमार विश्नोई, जिला शिक्षाधिकारी धर्म सिंह रावत मौजूद रहे। इधर, पोखरी के पीजी काॅलेज में भी विजय दिवस धूमधाम से मनाया गया।
पौड़ी। विधायक राजकुमार पोरी व डीएम डॉ. आशीष चौहान ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी। जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल (सेनि) ओपी फरस्वाण ने 1971 वार के स्मृतियां साझा की। इस मौके पर सत्य प्रकाश धस्माना, छैला देवी, सुशीला देवी, आनंदी देवी, बसन्त सिंह, रामेश्वरी देवी, दरबान सिंह, कृपाल सिंह, कलम सिंह, विमला देवी, जय प्रकाश, महिपाल सिंह, मातवर सिंह, बीएस भंडारी, भागचंद रावत, बख्तावर सिंह, होशियार सिंह, अनुसूया बडूनी, ओम प्रकाश काला, कल्याण सिंह, बासुदेव सिंह, मंगल सिंह, रघुबीर सिंह, सुभाष चन्द्र को सम्मानित किया गया।
श्रीनगर। पूर्व सैनिक सेवा कल्याण समिति के अध्यक्ष दर्शन सिंह भंडारी ने शहीदों को नमन किया। कार्यक्रम में शहीद शिव सिंह बिष्ट की पत्नी सुनीता देवी बिष्ट, सुंदरी देवी बिष्ट, बलदेव सिंह नेगी, उदय सिंह रावत, हर्षवर्धन सिंह नेगी, प्रदीप सिंह रावत, चंद्र सिंह रावत, भूपेंद्र सिंह पटवाल मौजूद थे।

उत्तरकाशी। शहीद पटारा गांव के शहीद सुंदर सिंह पत्नी अमरा देवी को सम्मानित किया गया। इधर, पीजी कॉलेज उत्तरकाशी में भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विधायक गंगोत्री क्षेत्र सुरेश चौहान, डीएम अभिषेक रूहेला, एडीएम रज़ा अब्बास, सीएमओ डाॅ. आरसीएस पंवार, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी रंजीत सेठ मौजूद थे। जिला खेल कार्यालय की ओर से आयोजित क्रॉस कंट्री दौड़में रोहित भट्ट ने पहला, विष्णु राणा ने दूसरा, ऋषभ सिंह तीसरा स्थान हासिल किया। पीजी कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में डॉ. विश्वनाथ राणा, डॉ. एमपीएस परमार, प्रभारी प्राचार्य प्रो. वसंतिका कश्यप, डॉ. दिवाकर बौद्ध मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed