{"_id":"69ac1c0358982bd0cf100054","slug":"trekkers-liked-the-kasamoli-and-bhansratal-tracks-tehri-news-c-50-1-sdrn1018-117692-2026-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: ट्रैकरों को भाया कसमोली और भांसरताल ट्रैक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: ट्रैकरों को भाया कसमोली और भांसरताल ट्रैक
Sat, 07 Mar 2026 06:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Sat, 07 Mar 2026 06:07 PM IST
विज्ञापन
टिहरी झील महोत्सव में साहसिक खेल के लिए चिह्नित किए गए हैं कई ट्रैक
नरेंद्रनगर /घनसाली। टिहरी झील महोत्सव हिमालय ओ- टू के तहत आगराखाल-कसमोली बर्ड ट्रेल पर ट्रैकिंग के लिए लोगों में खूब उत्साह देखा गया। भिलंगना ब्लॉक क्षेत्र में भांसरताल ट्रैक का आयोजन किया गया। आगराखाल में प्रभागीय वनाधिकारी दिगांत नाइक, एसडीएम आशीष घिल्डियाल, घनसाली में विधायक शक्ति लाल शाह, ब्लॉक प्रमुख राजीव कंडारी, नगर पंचायत अध्यक्ष आनंद बिष्ट ने ट्रैकिंग दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
कोटीकॉलोनी में आयोजित टिहरी झील महोत्सव के तहत पर्यटन और सांस्कृतिक कार्यक्रमाें के साथ ही साहसिक खेलों को बढ़ावा देने के लिए जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में ट्रेक रूट तय किए गए हैं। उनमें शामिल आगराखाल-कसमोली ट्रेक रूट पर 50 सदस्यीय दल को आगराखाल से रवाना किया गया। साढ़े तीन किमी लंबा यह ट्रैक घने बांज-बुरांश के जंगल से होकर जाता है। भिलंगना ब्लॉक के हुलाणाखाल से लगभग 80 लोग दो किमी की दूरी तय कर भांसरताल ट्रैकिंग पर पहुंचे। इस मौके पर एसडीएम अलकेश नौडियाल, बीडीओ विपिन सिंह, प्रतीक्ष बडोला शामिल रहे।
ट्रैकिंग दल को रवाना करते हुए डीएफओ ने कहा कि नरेंद्रनगर तहसील क्षेत्र में आगराखाल-कसमोली ट्रैकिंग रूट सुंदर और स्वच्छ पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की अपार संभावना है।
विज्ञापन
इस मौके पर कसमोली गांव की प्रधान मंजू रमोला, मनीषा कंडारी, तहसीलदार अयोध्या प्रसाद उनियाल, एसडीओ किशोर नौटियाल, रेंजर विवेक जोशी, वन दरोगा आयुष तिवारी, दयाल सिंह रावत, व्यापार मंडल अध्यक्ष डॉ. धर्मानंद रतूड़ी, व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र कंडारी, विकास रावत आदि मौजूद रहे।