फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Treatment of hemophilia disease started in PHC Pilkhi

पीएचसी पिलखी में हीमोफीलिया बीमारी का इलाज शुरू

Fri, 27 Nov 2020 10:57 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 27 Nov 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
Treatment of hemophilia disease started in PHC Pilkhi
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पिलखी में हीमोफीलिया का इलाज शुरू किया गया है। पीएचसी पिलखी में उपचार की सुविधा मिलने से इस बीमारी के मरीजों को बड़े शहरों में मंहगे इलाज से राहत मिल सकेगी। अस्पताल में एक मरीज का इलाज शुरू किया गया है, जबकि चार और मरीजों ने पंजीकरण कराया है।
विज्ञापन

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पिलखी के चिकित्साधिकारी डा. श्याम विजय ने बताया कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत पूरे प्रदेश में पीएचसी पिलखी पहला अस्पताल है, जहां हीमोफीलिया बीमारी का इलाज शुरू किया गया है। उन्होंने बताया कि पहले इस बीमारी के मरीजों को देहरादून जाकर काफी मंहगा इलाज कराना पड़ता था, लेकिन अब ऐसे मरीजों का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पिलखी में ही इलाज किया जाएगा। उन्होंने बताया कि हीमोफीलिया बीमारी में शरीर में चोट लगने पर खून का थक्का नहीं बनता है। साथ ही जोड़ों, घुटने और थाई में खून का एकत्रित होने लगता है। स्वास्थ्य केंद्र में एक आठ वर्षीय बच्चे का इलाज शुरू किया गया है और चार मरीजों ने पंजीकरण कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed