{"_id":"67601177225971039109a4d0","slug":"training-provided-to-school-management-committee-members-tehri-news-c-50-1-sdrn1018-110174-2024-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों को दिया प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों को दिया प्रशिक्षण
Mon, 16 Dec 2024 05:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Mon, 16 Dec 2024 05:09 PM IST
विज्ञापन
घनसाली (टिहरी)। भिलंगना ब्लाॅक के राजकीय इंटर कॉलेज विनयखाल में न्याय पंचायत स्तर की विद्यालय प्रबंधन समिति की प्रशिक्षण समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसमें समिति के सदस्यों को स्कूलों में कराए जाने वाले विकास कार्य और अन्य कार्यों को संचालित करने की जानकारी दी गई।
जीआईसी विनयखाल में आयोजित न्याय पंचायत स्तर की बैठक में आसपास सात स्कूलों के प्रधानाचार्य और विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष और सदस्यों के लिए प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। विनयखाल में आयोजित शिविर के मास्टर ट्रेनर राजेंद्र प्रसाद मैठाणी ने कहा कि प्रदेश के सभी स्कूल-कॉलेजों में विद्यालय प्रबंधन समिति का गठन किया जाता है।
विद्यालय प्रबंधन समिति द्वारा स्कूल-कॉलेजों में आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों को संचालित करने का प्रशिक्षण समय-समय पर दिया जाता है। विद्यालयों में कई विकास कार्य, बाल संरक्षण कार्य, राष्ट्रीय शिक्षा नीति, स्वास्थ्य जांच शिविर, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ सहित कई कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इस मौके पर कॉलेज के प्रधानाचार्य विनोद घिल्डियाल, अभिभावक संघ के अध्यक्ष अमनदीप भट्ट, मुकेश सोडियाल, गिरीश तिवारी, रामनरेश पाल, किशोरी लाल निराला, अखिलेश भट्ट और संगीता देवी आदि मौजूद थे। संवाद