फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Traffic jams on the routes of the district, a half dozen

जिले के डेढ़ दर्जन मार्गों पर यातायात ठप

Sun, 14 Aug 2016 10:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला टिहरी
ब्यूरो/अमर उजाला टिहरी Updated Sun, 14 Aug 2016 10:20 PM IST
विज्ञापन

जिले के डेढ़ दर्जन मोटर मार्ग बारिश से बंद पड़े हैं, जिससे ग्रामीणों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। रविवार को पिलखी के पास बारिश का मलबा आने से घनसाली-टिहरी मोटर मार्ग चार घंटे बंद रहा, जिससे लोग वाहनों में ही फंसे रहे।

विज्ञापन


ग्यारह गांव, हिंदाव के लाइफ लाइन कही जाने वाली घनसाली-अखोडी, थाति कठूड़ और बासर पट्टी को जोड़ने वाले मुख्य सड़क बूढ़ाकेदार मार्ग चार दिन से बंद होने से ग्रामीणों को आवागमन में दिक्कतें हो रही है।
विज्ञापन


कई स्थानों पर बारिश का मलबा और पुश्ता टूटने के कारण दोनों मार्ग पर 11 अगस्त से वाहनों की आवाजाही के लिए ठप पड़े हुए हैं। हालंकि छोटे वहानों से आवागमन हो रहा है, लेकिन क्षेत्रों में रसोई गैस व खाद्यान्न के ट्रक नहीं पहुंच पा रहे हें।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीण मनमोहन डिमरी, अखिलेश जोशी, कृष्णचंद, सुशील सेमवाल, शंभू प्रसाद, सरोप सिंह, विक्रम सिंह, कर्ण सिह घणाता का कहना है कि चार दिन से मोटर मार्ग बंद होने से मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है।


बारिश से स्यालगी-डोडग थापला, निरालीधार-दपोली, अंजनीसैंण-पजियाड़ा, पीपलडाली-म्यूंडा, मूलगढ-थार्ती, कीर्तिनगर-डागर, जामनीखाल-वरील, मठियाणगांव, कोठारी मार्ग बंद पड़े हैं। ईई यूएस महर ने बताया कि बंद मार्गों को खुलवाने के लिए जेसीबी लगवाई गई है। जल्द ही मार्गों पर आवागमन शुरू हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed