फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Traffic disrupted on five motorways of Tehri

धनोल्टी, प्रतापनगर, सेम-मुखेम और नई टिहरी में जमकर हुई बर्फबारी

Wed, 08 Jan 2020 10:21 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jan 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
Traffic disrupted on five motorways of Tehri
प्रतापनगर में बुधवार को जमकर हुई बर्फबारी। - फोटो : NEW TEHRI
तीन दिन से लगातार हो रही बारिश के बाद बुधवार को टिहरी जिले के अधिकाश क्षेत्रों में बर्फबारी ने लोगों की मुसीबतें बढ़ा दी है। बुधवार को अपराह्न बाद नई टिहरी, चंबा, धनोल्टी, सुरकंडा, कद्दूखाल, ठांगधार, प्रतापनगर, सेम-मुखेम, केमुंडाखाल, गंगी, घुत्तू, पिंस्वाड़ जमकर बर्फबारी हुई। अत्यधिक बर्फबारी के कारण चंबा-धनोल्टी, लंबगंाव-प्रतापनगर, लंबगांव-कोटालगांव-चमियाला, नगुन-भवान, घनसाली-तिलवाड़ा मोटर मार्ग पर यातायात बंद हो गया।
विज्ञापन

बुधवार को भी बारिश बदस्तूर जारी रही। धनोल्टी, सुरकंडा, कद्दूखाल, ठांगधार, प्रतापनगर, सेम-मुखेम, केमुंडाखाल, गंगी, घुत्तू, पिंस्वाड़ क्षेत्र में रात को ही बर्फबारी हो गई थी, लेकिन नई टिहरी, बादशाहीथौल, चंबा और घनसाली क्षेत्र में पूर्वाह्न 11.30 बजे बाद रुक रुककर बर्फबारी होती रही। सैलानियों ने जिले के अलग-अलग हिस्सों में दिनभर बर्फबारी का आनंद लिया। बुधवार को नई टिहरी का अधिकतम तापमान 6 डिग्री और न्यूनतम -2 डिग्री, धनोल्टी का अधिकतम तापमान 2 व न्यूनतम -3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed