{"_id":"5724e2a94f1c1bc73ea92049","slug":"traders-came-to-protest-the-new-traffic-plan","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए ट्रैफिक प्लान के विरोध में उतरे व्यापारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए ट्रैफिक प्लान के विरोध में उतरे व्यापारी
ब्यूरो/अमर उजाला, टिहरी
Updated Sat, 30 Apr 2016 10:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैंपटी फॉल में जाम से निपटने के लिए शुरू किए गए ट्रैफिक प्लान से यातायात संचालन करते ही व्यापारियों ने विरोध शुरू कर दिया है। पहले समर्थन में उतरे व्यापारियों का कहना है कि नए ट्रैफिक प्लान से उनका व्यापार प्रभावित हो रहा है। उन्होंने पूर्व की भांति ही ट्रैफिक संचालन कराने की मांग की है।
विज्ञापन
गर्मियों में कैंपटी आने वाले पर्यटकों की संख्या काफी बढ़ जाती है, जिससे वहां दिनभर में जाम लगा रहता है। समस्या से निपटने के लिए कैपटी थानाध्यक्ष डीएम बलूनी ने नया ट्रैफिक प्लान तैयार किया था, व्यवस्था के तहत मसूरी से आने वाले वाहन वापसी में बाईपास से ही लौटाने का फैसला लिया गया था।
विज्ञापन
उस वक्त व्यापारियों ने भी समर्थन किया था, लेकिन जब प्लान लागू किया तो वह इसके विरोध में खड़े हो गए हैं। कैंपटी व्यापार संघ के अध्यक्ष सुंदर सिंह रावत, चमन दास, उपाध्यक्ष सोबन सिंह, सचिव मोहन रौतेला, राजेश सजवाण और उम्मेद सिंह ने कहा कि यातायात प्लान पर्यटकों व व्यापारियों की सुविधा के लिए लागू किया गया था, लेकिन अभी सीजन शुरू होने से पहले ही लागू किया गया है।
विज्ञापन
जिससे व्यापार पूरी तरह ठप हो गया है। उन्होंने कहा थानाध्यक्ष व्यापारियों की समस्या को नहीं सुन रहे हैं, जिससे लोगों में रोष बना हुआ है। उन्होंने सीजन शुरू होने तक पूर्ववत व्यवस्था रखने की मांग की है। इस बाबत थानाध्यक्ष का कहना है कि नया ट्रैफिक प्लान जिला प्रशासन के निर्देश पर लागू किया गया है।