फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Traders' Anger Erupts Over Delays in Construction Work

Tehri News: निर्माण कार्यों में देरी पर फूटा व्यापारियों का गुस्सा

Thu, 14 May 2026 04:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Thu, 14 May 2026 04:49 PM IST
विज्ञापन
Traders' Anger Erupts Over Delays in Construction Work
व्यापारियों ने एडीबी के खिलाफ नारेबाजी कर जताया आक्रोश
विज्ञापन

मांगे पूरी न होने पर व्यापारियों ने दी आंदोलन ओर तेज करने की चेतावनी

नई टिहरी। एडीबी के वित्तीय सहयोग से बौराड़ी के कवर्ड और फर्नीचर बाजार में साज-सज्जा के निर्माण कार्यों में हो रही देरी और गुणवत्ता परख कार्य नहीं होने पर व्यापारियों में आक्रोश है। व्यापारियों ने शीघ्र मांगें पूरा नहीं होने पर आंदोलन को तेज करने की चेतावनी दी है।

नगर पालिकाध्यक्ष मोहन सिंह रावत ने दूसरे दिन धरना स्थल पर पहुंचकर व्यापारियों को समर्थन दिया। उन्होंने कहा कि शीघ्र व्यापारियों की मांग पूरी नहीं होती है तो वे धरना देंगे। बौराड़ी व्यापार मंडल अध्यक्ष शिवराज सजवाण ने कहा कि एडीबी ने बाजार के साज-सज्जा का कार्य दो से ढाई महीने के भीतर पूरा करने का वादा किया था लेकिन चार माह का समय बीतेने के बाद कार्य आधा-अधूरा है।
विज्ञापन

पूर्व में बताए गए कार्य के अनुरूप भी कार्य नहीं हो पाया है। बाजार में साज-सज्जा के कार्य के कारण उन्हें अपनी दुकानें बंद रखनी पड़ रही है जिससे उनको नुकसान झेलना पड़ रहा है। कार्य की गुणवत्ता अच्छी नहीं होने के कारण निर्माण जगह-जगह टूटने लगे हैं। व्यापार मंडल महामंत्री संदीप रावत ने कहा कि कार्य के चलते जब तक दुकानें बंद रहेगी व्यापारियों को पूर्व की भांति एडीबी मुआवजा दे। इस मौके पर रमेश चौहान, नईम बेग, अमरीश पाल, शिव सिंह नेगी, जीतमणि, सुरेंद्र प्रसाद, गोविंद सिंह, राजेश रमोल,भगत सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed