{"_id":"6043b58b8ebc3e8ca2544403","slug":"trade-fair-held-in-bauri-and-ghansali-without-permission-new-tehri-news-drn372867551","type":"story","status":"publish","title_hn":"बौराड़ी और घनसाली में बिना अनुमति के लगाया ट्रेड फेयर और मेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बौराड़ी और घनसाली में बिना अनुमति के लगाया ट्रेड फेयर और मेला
नई टिहरी में बैठक लेते कोविड निगरानी समिति के सदस्य अशोक कुमार।
- फोटो : NEW TEHRI
Link Copied
कोविड-19 को लेकर हाईकोर्ट के आदेश पर गठित जिला अनुश्रवण एवं निगरानी समिति ने बौराड़ी में टेड्र फेयर और घनसाली में बिना अनुमति के मेला आयोजित करने पर कड़ी आपत्ति जताई। कहा कि दोनों स्थानों पर बिना समिति के संज्ञान में लाए आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने दोनों ईओ और अध्यक्ष को कोरोना की गाइडलाइन के पालन के संबंध में अपना शपथ पत्र दाखिल करने को कहा। साथ ही बैठक में मौजूद न होने पर अधिकारियों से स्पष्टीकरण भी तलब किया।
विज्ञापन
कलक्ट्रेट में आयोजित निगरानी समिति की बैठक में समिति के सदस्य व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव अशोक कुमार ने कहा कि देश के कई राज्यों में फिर से कोरोना संक्रमण बढ़ने लगा है। ऐसे में हम सभी को और सावधानी बरतकर सरकार की एसओपी का पालन करना चाहिए। कहा कि बौराड़ी में नगर पालिका ने ट्रेड फेयर और घनसाली नगर पंचायत ने बिना निगरानी समिति के अनुमति और कोरोना संक्रमण एसओपी के पालन के संबंध में पुख्ता जानकारी के मेला शुरू कर दिया है। उन्होंने संबंधित ईओ से तत्काल शपथ दाखिल करने के निर्देश दिए। उन्होंने एसडीएम को निर्देश दिए कि जो अधिकारी बैठक में उपस्थित नहीं हुए हैं, उनका स्पष्टीकरण तलब किया जाए। समिति के सदस्य/अध्यक्ष जिला बार एसोसिएशन शांति प्रसाद भट्ट ने कहा कि सामाजिक जागरूकता से जिले में कोरोना संक्रमण के मामले कम सामने आ रहे हैं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से साप्ताहिक प्रगति रिपोर्ट में सही आंकड़े प्रस्तुत करने को कहा। इस मौके पर एसडीएम रविंद्र ज्वांठा, एसीएमओ डा. एलडी सेमवाल, डीईओ एसएस बिष्ट, डीडीएमओ बृजेश भट्ट, जिला पंचायत के एएमए संजय खंडूड़ी, ईओ राजेंद्र सजवाण, वीरेंद्र पंवार और कुलदीप नैथानी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।