{"_id":"5768214e4f1c1b9a60b480df","slug":"tourism-minister-inaugurates-water-project","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्यटन मंत्री ने किया पेयजल योजना का लोकार्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्यटन मंत्री ने किया पेयजल योजना का लोकार्पण
ब्यूरो/अमर उजाला टिहरी
Updated Mon, 20 Jun 2016 10:31 PM IST
विज्ञापन
पर्यटन मंत्री
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जाखणीधार ब्लॉक की बहुप्रतिक्षित कोश्यार ताल पंपिंग योजना का आखिरकार लोकार्पण हो गया। वर्ष 2006 से निर्माणाधीन पंपिंग योजना पर पानी चलाने में दस साल का समय लगा। योजना की लागत 21 करोड़ 89 लाख थी, जो पुनरीक्षित होकर 26 करोड़ पहुंच गई। पहले चरण में 27 गांवों में पेयजल आपूर्ति शुरू हो चुकी है।
विज्ञापन
सोमवार को पर्यटन एवं युवा कल्याण मंत्री दिनेश धनै ने चोपड़ा गांव स्थित पंपिंग योजना के पंप हाउस का लोकार्पण कर क्षेत्र के करीब 27 गांवों में पेयजल आपूर्ति शुरू हो गई। इसके बाद जाखणीधार इंटर कालेज में आयोजित जनसभा में पर्यटन मंत्री धनै ने कहा कि कांग्रेस और भाजपा के लोग ओछी राजनीति कर जाखणीधार का विकास ठप करने में तुले हैं।
विज्ञापन
पुनरीक्षित आगणन पर जल्द धनराशि दी जाएगी। उन्होंने कहा कि एक माह के भीतर योजना का फिल्टर भी कार्य करना शुरू करेगा। 350 हॉर्स पावर की दो मोटर पंपिंग योजना में लगाई गई है। इस मौके पर जीएमवीएन के उपाध्यक्ष फारूख शेख, रमेश रतूड़ी, यशपाल पंवार, नित्यानंद उनियाल, प्रेम सिंह रावत, जयवीर पंवार, राजपाल परमार, चंद्रपाल परमार, दिनेश रतूड़ी, बिजेंद्र पंवार, रघुभाई जड़धारी, गजेंद्र सेमवाल, इसरार अहमद, एडीएम जगदीश लाल, जल निगम के एसई बीसी पुरोहित, ईई जितेंद्र सिंह, नमित रमोला आदि मौजूद थे।
विज्ञापन