{"_id":"57b49ae14f1c1bd0586eb529","slug":"today-can-celebrate-raksha-bandhan-festival-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज पूरे दिन मना सकते हैं रक्षाबंधन पर्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज पूरे दिन मना सकते हैं रक्षाबंधन पर्व
ब्यूरो/अमर उजाला टिहरी
Updated Wed, 17 Aug 2016 10:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस बार भाई-बहनों का पवित्र त्योहार रक्षाबंधन (पर्व) पर भद्रा का साया नहीं पड़ेगा। भद्रा योग के बृहस्पतिवार को ब्रह्म मुहूर्त से पहले होने से पर्व मनाने में कोई बाधा नहीं है। लिहाजा राहुकाल को छोड़कर रक्षासूत्र धारण कर सकते हैं।
विज्ञापन
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार भद्रा योग रहित रक्षाबंधन का ऐसा योग तीन साल बाद बना है। साथ ही बृहस्पतिवार को कई पर्वों का एक साथ योग बनने से यह रक्षाबंधन त्योहार का दिन शुभाशुभ माना गया है।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को रक्षाबंधन के त्योहार पर इस साल मंगलकारी योग हैं। ज्योतिषाचार्य पं. जयकृष्ण सेमवाल के अनुसार इस साल रक्षाबंधन पर्व पर बृहस्पतिवार को भद्रा योग प्रात: 3.45 बजे समाप्त हो जाएगा। लिहाजा पूरे दिन रक्षासूत्र धारण कर सकते हैं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि अपराह्न दो बजकर सात मिनट से तीन बजकर 45 मिनट तक राहुकाल को छोड़कर पूरे दिन राखी बांध सकते हैं। ज्योतिषाचार्य सेमवाल के अनुसार इसी दिन गायत्री जयंती पर्व, श्रावणी पर्व (श्रावणी यज्ञोपवीत संस्कार), और सुबह से अपराह्न 2.30 बजे तक पूर्णमासी पर्व विशेष होने से शुभाशुभ फलदायी योग है। उन्होंने बताया कि भद्रा रहित रक्षाबंधन पर्व का दुर्लभ संयोग 2012 के बाद इस साल आया है।