{"_id":"a43fca24b4814cf5ca0481d178a87b04","slug":"tipri-kandikhal-motorable-road-s-contruction-work-started-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टिपरी-कांडीखाल मोटर मार्ग का निर्माण कार्य शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टिपरी-कांडीखाल मोटर मार्ग का निर्माण कार्य शुरू
ब्यूरो/अमर उजाला, टिहरी
Updated Fri, 20 Nov 2015 05:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टिपरी-कांडीखाल मोटर मार्ग का निर्माण कार्य बृहस्पतिवार से शुरू हो गया। इसका शुभारंभ करते हुए जिला पंचायत सदस्य के पति बलवीर सिंह नेगी ने कहा कि क्षेत्र के ग्रामीण इस मार्ग को लेकर पिछले कई समय से आंदोलित थे।
विज्ञापन
निर्माण कार्य शुरू होने से एक दर्जन से अधिक राजस्व गांवों को फायदा मिल सकेगा। निर्माण कार्य शुरू होने पर ग्रामीणों ने क्षेत्रीय विधायक और पर्यटन मंत्री दिनेश धनै का भी आभार जताया है।
विज्ञापन
इस मार्ग के बनने से बोरखेत, लबोई गांव, गेंवली, चक्रखेत, ल्वाड़ी, मोल्खी, स्वाड़ी, चरयों, चाह-गडोलिया मोटर मार्ग से जुड़ जाऐंगे। लोनिवि प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता जगमोहन सिंह चौहान ने बताया कि इस मार्ग की लंबाई करीब चार किमी है।
विज्ञापन
इस मौके पर प्रधान लबोई गांव शांति देवी, कोटी राम प्रकाश, क्षेत्र पंचायत सदस्य पवन खाती, आनंद रावत, सुंदर सिंह भंडारी, उमा देवी, जगदंबा प्रसाद, कुलानंद, परमानंद, पूरण चंद कुमांई, भगवान सिंह आदि मौजूद थे।