फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Tihari Vasantotsav

टिहरी डूबण लग्यूं छ बेटा... ने किया भावुक

Mon, 15 Feb 2016 10:37 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला नई टिहरी
ब्यूरो/ अमर उजाला नई टिहरी Updated Mon, 15 Feb 2016 10:37 PM IST
विज्ञापन
जिला पंचायत की ओर से आयोजित टिहरी वसंतोत्सव की आखिरी सांस्कृतिक संध्या लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी के नाम पर रही। नेगी के गीत रुणक झुणक ऋतू वसंत ऐगी, टिहरी डूबण लग्यूं छ बेटा डाम का खतीर की प्रस्तुति ने पंडाल में बैठे दर्शकों को भाव विभोर कर दिया। इससे पूर्व वीरता पुरस्कार विजेता अर्जुन सिंह रावत, एवरेस्ट विजेता अरविंद रतूड़ी और वैट लिफ्टिंग में स्वर्ण पदक विजेता रही सरला राणा को पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री दिनेश धनै एवं जिला पंचायत अध्यक्ष सोना सजवाण ने सम्मानित किया।
विज्ञापन

बौराड़ी स्टेडियम में आयोजित सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी की उमा रूद्रांणी, उमा भद्रांणी, भक्तांणी नमों नमां से की। इसके बाद मेला थौलू मा, थौला रौलों मां, रुणक झुणक ऋतू वसंत ऐगी, अबारी दां तू लंबी छुटी लेके एई, डाल्यूं का फूला आदि की शानदार प्रस्तुतियां दी। इसके बाद हास्य कलाकार किशन बगोट ने अपने चुटकुलों से दर्शकों को खूब गुदगुदाया। मेलाध्यक्ष सोना सजवाण ने वसंतोत्सव के सफलता के लिए समस्त जनपद वासियों एवं सामाजिक संगठनों का आभार जताया। इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष शांति प्रसाद भट्ट, ब्लाक प्रमुख बेबी असवाल, आनंदी नेगी, श्याम सिंह पंवार, मुरारीलाल खंडवाल, परमवीर पंवार, आशीष कुमार, उदय रावत, रागिनी भट्ट, गोविंद बिष्ट, जयप्रकाश पांडेय, रघुभाई जड़धारी, देवेंद्र दुमोगा, मुकेश रतूड़ी, रघुवीर सजवाण, नमित रमोला, सोहन गैरोला, बलवीर नेगी, जगत सागर बिष्ट, शक्ति जोशी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


रजनीकांत ने दी प्रस्तुति
नई टिहरी। टिहरी वसंतोत्सव की आखिरी संध्या में गढ़वाली के रॉक स्टार गायक रजनीकांत सेमवाल ने लोण भरी दोणा सौंली, मेरी सुनीता रेशमी बांद हाय तेरू रूमाल, हे रमिए पर दर्शक झूमने पर मजबूर हो गए। वसंतोत्सव में बूढ़ाकेदार नैलेश्वर दर्पण कला मंच ने भी शानदार प्रस्तुतियां दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed