फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Three roads of Bhilangana block will be improved with Rs. 3.67 crores

Tehri News: 3.67 करोड़ से सुधरेगी भिलंगना ब्लॉक की तीन सड़कें

Sun, 03 Mar 2024 04:06 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 03 Mar 2024 04:06 PM IST
विज्ञापन
Three roads of Bhilangana block will be improved with Rs. 3.67 crores
डामरीकरण और हाॅटमिक्स करने के लिए मिली वित्तीय स्वीकृति
विज्ञापन

घनसाली (टिहरी)। भिलंगना ब्लॉक की तीन सड़कों की सेहत सुधारने के लिए प्रदेश सरकार ने हरी झंडी दे दी है। तीन करोड़ 67 लाख से सड़कों पर डामरीकरण और हॉटमिक्स का कार्य किया जाएगा। लंबे समय से इन सड़कों की स्थिति जर्जर बनी हुई थी।
टिहरी और उत्तरकाशी जिले को जोड़ने वाले धौंतरी-कमद-बूढ़ाकेदार-चमियाला सड़क एक करोड़ 36 लाख से चकाचक होगी। नौ किमी सड़क पर हाॅटमिक्स करने के लिए वित्तीय स्वीकृति मिल गई है। लोनिवि के ईई दिनेश चंद्र नौटियाल ने यह जानकारी दी है। मारवाड़ी गांव से अयरखाल उक्त सड़क पर हाॅटमिक्स किया जाना है। चारधाम यात्रा का यह प्रमुख मार्ग भी है।
विज्ञापन

गंगोत्री से केदारनाथ जाने वाले यात्री इसी मार्ग से आवागमन करते हैं। विनयखाल संपर्क मार्ग पर डामरीकरण किया जाना है, जिसके लिए 90 लाख की स्वीकृति मिली है। मार्ग पर चानी बैंड से भतेटी बैंड तक डामरीकरण कार्य किया जाएगा। घनसाली-कोटी-अखोडी आठ किमी मोटर पर 1.41 लाख की लागत से सुधारीकरण किया जाएगा। यात्रा शुरू होने से पहले इस माह के अंत तक तीनों सड़कों पर डामरीकरण और हॉटमिक्स कार्य शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed