{"_id":"5793a03b4f1c1bc148c4c7f4","slug":"three-people-killed-in-bus-crash","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस दुर्घटना में तीन लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस दुर्घटना में तीन लोगों की मौत
नरेंद्रनगर/चंबा।
Updated Sat, 23 Jul 2016 10:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा- ऋषिकेश मोटर मार्ग पर बेमुंडा के पास एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिससे उसमें सवार छह लोगों में से तीन की मौत हो गई। घायलों को 108 सेवा से अस्पताल में भर्ती कराया गया। दो लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है।
विज्ञापन
शनिवार दोपहर डेढ़ बजे ऋषिकेश से रणाकोट जा रही सर्विस बस बेमुंडा के पास अनियंत्रित होकर दो सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरी, जिससे बस के परखच्चे उड़ गए। घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी एनएस नपल्च्याल ने मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। बस में सवार प्रमोद (32) पुत्र मोती सिंह निवासी ग्राम गुमालगांव लवा चाका, हाल निवास ढुंगीधार और सुंदरी देवी (65) पत्नी बसंत लाल बिजल्वाण निवासी ग्राम चाका जखोली की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि घायल राकेश (40) पुत्र पीतांबर निवासी ग्राम बमणगांव पोखरी ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
बस में सवार हर्षमणी बहुगुणा (55) पुत्र चंद्रमणी निवासी साबली को जिला चिकित्सालय बौराड़ी से हायर सेंटर रेफर किया गया। नरेंद्रनगर संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती चतर सिंह (55) पुत्र मातबर सिंह निवासी पसर तमियार कुंजणी को भी हायर सेंटर रेफर किया गया है। चंबा अस्पताल में भर्ती उम्मेद सिंह (35) पुत्र हुकम सिंह निवासी ग्राम बंगसारी की स्थिति खतरे से बाहर बताई गई है।
विज्ञापन
जिला पंचायत सदस्य अनिल भंडारी, दीपक बिजल्वाण, रतन सिंह पंवार, अनिल, शूरवीर असवाल और कांवड़ियों ने घायलों को रस्सियों के सहारे खाई से निकाला। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष सोना सजवाण, एसडीएम लक्ष्मीराज चौहान, अग्निशमन के आरएल शर्मा, पूर्व विधायक सुबोध उनियाल, ओम गोपाल रावत, जमुना नौटियाल और पूर्णिमा रावत आदि मौजूद थे।