फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Three officers found absent from duty in the Directorate of Rehabilitation

पुनर्वास निदेशालय में ड्यूटी से नदारद मिले तीन अधिकारी

Fri, 11 Jun 2021 10:03 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jun 2021 10:03 PM IST
विज्ञापन
Three officers found absent from duty in the Directorate of Rehabilitation
डीएम इवा आशीष श्रीवास्तव ने शुक्रवार को पुनर्वास निदेशालय कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पुनर्वास निदेशालय में कार्यरत तीन अधिकारी ड्यूटी से नदारद मिले। डीएम ने तीनों अधिकारियों का एक महीने का वेतन रोककर उनका स्पष्टीकरण तलब किया। साथ ही दो अन्य लोगों की ओर से छुट्टी का आवेदन गलत जगह करने पर उनका भी स्पष्टीकरण मांगा और वेतन रोक दिया।
विज्ञापन

डीएम को शिकायत मिली थी कि पुनर्वास विभाग में कार्यरत अधिकारी और कर्मचारी अक्सर बिना बताए ड्यूटी से नदारद रहते हैं। सुबह के वक्त भी अधिकारी और कर्मचारी समय पर कार्यालय में नहीं पहुंचते हैं। जिस पर डीएम ने शुक्रवार को कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। डीएम ने बताया कि निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी सुनीता तलवार, व्यक्तिक अधिकारी (पीए) उत्तम भंडारी और जनसंपर्क अधिकारी सुरेंद्र सिंह पडियार कार्यालय में अनुपस्थित मिले। इस पर डीएम ने नाराजगी जताई और अधिशासी अभियंता को कार्यालय की व्यवस्था में सुधार न लाने पर कड़ी कार्रवाई करने की हिदायत दी। डीएम ने अनुपस्थित तीनों अधिकारियों का वेतन रोकने के साथ ही स्पष्टीकरण भी तलब किया है। उन्होंने बताया कि दो अन्य कर्मचारी सूरज मल व रोहित राणा की छुट्टी का प्रार्थनापत्र मिला है। दोनों कार्मिकों ने छुट्टी का प्रार्थनापत्र अधिशासी अभियंता अवस्थापना पुनर्वास खंड के नाम लिखा है, जबकि छुट्टी का आवेदन पुनर्वास निदेशक के नाम से लिखी जानी चाहिए थी। इस पर डीएम ने दोनों कार्मिकों का भी स्पष्टीकरण तलब किया है। साथ ही उनका एक महीने का वेतन भी रोक दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed