फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Three corona infected of Chamoli and Rudraprayag killed

चमोली और रुद्रप्रयाग के तीन कोरोना संक्रमितों की मौत

Sat, 28 Nov 2020 11:03 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 28 Nov 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
Three corona infected of Chamoli and Rudraprayag killed
प्रतापनगर के एक इंटर कॉलेज में कोरोना जांच के छात्रों के सैंपल लेते स्वास्थ्य कर्मी। - फोटो : NEW TEHRI
चमोली और रुद्रप्रयाग मेें स्थित जिला अस्पतालों से रेफर होकर कोविड अस्पताल श्रीकोट आए तीन कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई। अस्पताल के अनुसार सभी संक्रमित जिला अस्पतालों से गंभीर स्थिति में भेजे गए थे। यहां उनका कोविड आईसीयू में उपचार चल रहा था।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के पीआरओ अरुण बडोनी ने बताया कि जिला अस्पताल गोपेश्वर (चमोली) से 25 नंवबर को 53 वर्षीय कोरोना संक्रमित को यहां भेजा गया था। संक्रमित को बुखार और सांस लेने में परेशानी हो रही थी। संक्रमित कोविड आईसीयू में भर्ती था। 27 नवंबर को उसने दम तोड़ दिया। चिकित्सकों ने मौत की वजह श्वसन तंत्र फेल होना बताया है।
विज्ञापन

25 नवंबर को ही अगस्त्यमुनि (रुद्रप्रयाग) की 60 वर्षीय महिला जिला अस्पताल रुद्रप्रयाग से कोविड अस्पताल श्रीकोट के लिए रेफर हुई। बुखार, सांस लेने में दिक्कत और हायपरटेंशन से ग्रसित महिला का उपचार कोविड आईसीयू में चल रहा था। उसकी भी 27 नवंबर की शाम मृत्यु हो गई। चिकित्सकों ने मौत का कारण हृदय एवं फेफड़ों का काम नहीं करना बताया है। 26 नवंबर को जोशीमठ के 36 वर्षीय युवक को कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सूखी खांसी एवं सांस की परेशानी झेल रहे युवक को जिला अस्पताल चमोली से रेफर किया गया था। युवक ने भी दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

टिहरी में 15 लोग मिले कोरोना पॉजिटिव
नई टिहरी। टिहरी जिले में शनिवार को 15 लोग कोरोना संक्रमित मिले है। संक्रमण के 131 एक्टिव केस रह गए हैं। एडीएम शिवचरण द्विवेदी ने बताया कि नरेंद्रगनर ब्लॉक क्षेत्र में आठ, भिलंगना तीन, चंबा और थौलधार ब्लॉक क्षेत्र में दो-दो लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। सभी पॉजिटिव स्थानीय है। 2682 सैंपल की रिपोर्ट आनी अभी बाकी है। 112 लोगों को होम क्वारंटीन में रखा गया है।
चमोली में कोरोना के दस नए मामले आए सामने
गोपेश्वर। चमोली जिले में शनिवार को कोरोना के 10 नए मामले सामने आए हैं। नारायणबगड़ व गोपेश्वर से 3-3, गौचर व सिवांई से 2-2 केस सामने आए। जिले में अब 364 केस एक्टिव हैं। सीएमओ डा. जीएस राणा ने बताया कि शनिवार को 536 संदिग्ध व्यक्तियों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए। जिले से अभी तक 48457 व्यक्तियों के सैंपल टेस्ट के लिए भेजे जा चुके हैं, जिसमें से 43061 सैंपल नेगेटिव तथा 2582 सैंपल पॉजिटिव मिले। जबकि 946 सैंपल की रिपोर्ट आनी बाकी है। ब्यूरो

कोटद्वार क्षेत्र में एक वृद्ध समेत 12 कोरोना पॉजिटिव मिले
कोटद्वार। शनिवार को सीएमओ पौड़ी कार्यालय में आई कोरोना रिपोर्ट में क्षेत्र के एक वृद्ध समेत 12 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। सीएमओ डॉ. मनोज शर्मा ने बताया कि कोटद्वार के शिब्बूनगर क्षेत्र में एक युवक, काशीरामपुर क्षेत्र में एक व्यक्ति, पदमपुर क्षेत्र में एक युवक, आमपड़ाव क्षेत्र में एक महिला और एक युवती, सिद्धबली मार्ग क्षेत्र में एक महिला, बालासौड़ क्षेत्र में एक व्यक्ति, बदरीनाथ मार्ग क्षेत्र में एक युवक, यमकेश्वर क्षेत्र में एक महिला, एक वृद्ध, एक युवक और एक महिला की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed