फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Three cabinet minister and state president who would get tickets

तीन कैबिनेट मंत्री और प्रदेश अध्यक्ष किसे मिलेगा टिकट

Sat, 10 Dec 2016 09:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला टिहरी
ब्यूरो/अमर उजाला टिहरी Updated Sat, 10 Dec 2016 09:20 PM IST
विज्ञापन
 विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही संभावित प्रत्याशियों को लेकर अटकलों का बाजार भी गर्म होने लगा है। सरकार में शामिल तीन कैबिनेट मंत्री, सत्ताधारी दल के प्रदेश अध्यक्ष से लेकर दो-दो पूर्व कैबिनेट मंत्री भी चुनाव मैदान में उतरने को आतुर हैं। नेता एवं उनके कार्यकर्ता चुनावी रणनीति विसात बिछाने में लगे हुए हैं।
विज्ञापन


टिहरी से 2012 के विधानसभा चुनाव में दिनेश धनै ने किशोर उपाध्याय को 333 वोट से पराजित किया था, लेकिन वर्तमान में दिनेश धनै कांग्रेस सरकार में पर्यटन एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री हैं। किशोर उपाध्याय सत्ताधरी दल के प्रदेश अध्यक्ष है।
विज्ञापन


धनै निर्दलीय चुनाव मैदान में उतरने का एलान कर चुके हैं। वहीं उपाध्याय के कार्यकर्ता जोरशोर से अपने नेता की चुनावी तैयारी में जुटे हुए हैं। कांग्रेसियों का दावा है कि किशोर टिहरी से ही चुनाव लड़ेंगे। हालांकि टिहरी विधानसभा से किशोर उपाध्याय के लड़ने न लडने को लेकर भी खूब चर्चा लोगों में हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


देवप्रयाग से पिछले चुनाव में पूर्व मंत्री दिवाकर भट्ट को 1541 मत से पराजित कर मंत्री प्रसाद नैथानी सरकार में शिक्षा मंत्री है। मंत्री प्रसाद, दिवाकर भट्ट, पूर्व मंत्री शूरवीर सजवाण भी दमखम से चुनावी की तैयारियों लगे हुए हैं। सरकार में शहरी विकास मंत्री प्रीतम पंवार भी यमनोत्री छोड़कर टिहरी जिले के धनोल्टी विधानसभा से निर्दलीय चुनाव लडने की घोषणा कर चुके है।


यदि टिहरी से उपाध्याय, धनै, देवप्रयाग से नैथानी, दिवाकर, सजवाण, धनोल्टी से प्रीतम चुनाव मैदान में उतरे तो इन सीटों पर मुकाबला रोचक हो सकता है। चूंकि कांग्रेस सरकार के तीन मंत्री से लेकर इन सीटों पर कांग्रेस संगठन सीधे-सीधे चुनावी मैदान में होंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed