फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Three and a half km route not built even in three years

तीन साल में भी नहीं बना साढ़े तीन किमी मार्ग

Mon, 06 Dec 2021 10:51 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 06 Dec 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
Three and a half km route not built even in three years
लोनिवि की लापरवाही के कारण कस्तल-म्यूंडी-मंदार मिसिंग लिंक मोटर का निर्माण तीन साल में भी पूरा नहीं हो पाया है। मार्ग का काम पूरा न होने के कारण सड़क निर्माण के लिए अधिग्रहण की गई ग्रामीणों की भूमि का मुआवजा और क्षतिग्रस्त परिसंपत्तियों की मरम्मत नहीं हो पाई है। ऐसे में ग्रामीणों को परेशानियां उठानी पड़ रही है। आक्रोशित ग्रामीणों ने बेमियादी आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

लोनिवि प्रांतीय खंड बौराड़ी ने वर्ष 2018 में कस्तल-म्यूंडी-मंदार मिसिंग लिंक साढ़े तीन किमी मार्ग का निर्माण शुरू किया था। बमुश्किल वर्ष 2020 में मार्ग का दोनों तरफ से काम शुरू हुआ था, लेकिन इस दौरान कुछ ग्रामीणों ने पहले मुआवजा भुगतान की मांग की, जिससे काम बंद हो गया। वर्तमान में मार्ग की केवल तीन सौ मीटर भाग की कटिंग शेष है, लेकिन लोनिवि मुआवजा संबंधी ग्रामीणों की समस्या का समाधान नहीं कर पा रही है। ऐसे में निर्माण कार्य अधर में लटका है। ग्राम प्रधान संगीता रावत, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य विजयपाल रावत ने बताया कि जिन ग्रामीणों के खेतों को सड़क के लिए अधिग्रहण किया गया है, उनमें अधिकांश लोगों का मुआवजा, पेड़ों, फसलों का भुगतान नहीं है। साथ ही गांव के सार्वजनिक रास्तों, पेयजल लाइन, हौज, गूल आदि की भी मरम्मत नहीं हुई है। कहा कि सड़क निर्माण न होने से ग्रामीणों को आवागमन में परेशानियां हो रही हैं। बताया कि इसके अतिरिक्त मंदार-भेगल्त, मंदार-घोल्डाणी मार्ग पर भी कई ग्रामीणों को मुआवजा नहीं मिला है। कहा कि जल्द समस्या का निराकरण न होने पर बेमियादी आंदोलन शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

मार्ग निर्माण को लेकर कुछ विवाद है, जिसको निपटने का प्रयास किया जा रहा है। सड़क निर्माण के लिए जिन ग्रामीणों की भूमि आ रही है, उनमें से अधिकांश लोगों की रजिस्ट्री कर भुगतान किया जा रहा है। शेष ग्रामीणों का भी भुगतान जल्द करवाया जाएगा। इस संबंध में संबंधित कर्मियों को निर्देश दिए गए हैं। - केएस नेगी, अधिशासी अभियंता लोनिवि बौराड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed