फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Threatening women as soon as they start to open shop

दुकान खुलने की भनक लगते ही धमकी महिलाएं

Mon, 24 Apr 2017 10:04 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला टिहरी
ब्यूरो/ अमर उजाला टिहरी Updated Mon, 24 Apr 2017 10:04 PM IST
विज्ञापन

नगर के वार्ड 12 में सोमवार को जैसे ही अंग्रेजी शराब की दुकान खुली, खरीदारों की भीड़ उमड़ गई। दुकान खुलने की भनक लगते ही महिलाएं दुकान पर पहुंच गई। वहीं महिलाओं को देखते ही शराब खरीदार वहां से भाग गए। विक्रेताओं ने भी आनन-फानन में दुकान बंद की और भाग गए।

विज्ञापन


आबकारी विभाग ने सोमवार को चोरी-छिपेनई टिहरी में केंद्रीय विद्यालय रोड वार्ड 12 में अंग्रेजी शराब की दुकान खोलने की अनुमति दी। शराब कारोबारियों ने अपराह्न तीन बजे दुकान खोली, तो खरीदार पहुंच गए।  दुकान में भीड़ देखकर स्थानीय लोग और महिलाएं वहां पहुंच गए। लाइन में खड़े लोग महिलाओं को देखते ही भाग निकले।
विज्ञापन


शराब विक्रेताओं ने भी तुरंत शटर बंद किया और वहां से भाग निकले। कोतवाली निरीक्षक सुंदरम शर्मा पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने आश्वासन दिया कि दुकान नहीं खोलने दी जाएगी। तब जाकर लोगों का गुस्सा शांत हुआ। शाम पांच दुकान से शराब कारोबारियों ने पेटियां हटाकर गोदाम में भेज दी। प्रदर्शनकारियों में व्यापार सभा अध्यक्ष मायाराम थपलियाल, विजय डोभाल, एकादशी बहुगुणा, गुड्डी देवी, ललिता थपलियाल, प्रेमा देवी, शकुंतला व रजनी देवी सहित कई शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed