Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Those who serve alcohol at weddings will be socially boycotted

Tehri News: शादी समारोह में शराब पिलाने वाले का होगा सामाजिक बहिष्कार

Mon, 21 Oct 2024 07:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Mon, 21 Oct 2024 07:00 PM IST
विज्ञापन
Those who serve alcohol at weddings will be socially boycotted
लंबगांव (टिहरी)। प्रतापनगर के पंडरगांव में ग्रामीणों की खुली बैठक में शादी समारोह और अन्य धार्मिक कार्यक्रमों में शराब पिलाने वाले परिवार का सामाजिक बहिष्कार करने का निर्णय लिया गया। बैठक में नशा मुक्ति समिति का गठन किया गया, जिसमे नारायण देई देवी अध्यक्ष और हेमलता देवी सचिव चुनी गई।
विज्ञापन


सोमवार को उपली रमोली पट्टी के पंडरगांव में सरपंच सुंदरी देवी की अध्यक्षता में महिला मंगल दल, युवक मंगल दल, पंचायत प्रतिनिधि, ग्राम वन समिति और ग्रामीणों की खुली बैठक हुई। सरपंच ने बताया कि बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि भविष्य में ग्राम पंचायत का कोई भी परिवार मेहंदी रस्म, शादी-समारोह व अन्य किसी भी प्रकार के सार्वजनिक कार्यों में शराब नहीं परोसेगा।
विज्ञापन

गांव का कोई परिवार बैठक में लिए निर्णयों उल्लंघन करता है, तो भविष्य उस परिवार के यहां होने वाले किसी भी कार्यक्रम में गांव का कोई व्यक्ति शामिल नहीं होगा। बैठक के बाद सर्वसहमति से नशा मुक्ति समिति का गठन किए गया। नशा मुक्ति समिति में नारायणदेई देवी अध्यक्ष, राधा देवी उपाध्यक्ष, हेमलता देवी सचिव, उजाली देवी कोषाध्यक्ष, नंदा देवी, सीमा देवी, रुकमा देवी, लूंगा देवी, उषा देवी, राजकुमारी देवी सदस्य तथा भगवान सिंह पंवार, जीत सिंह पंवार,सतपाल सिंह, जयचंद पंवार, कीर्ति सिंह पंवार, रतन सिंह कंडियाल को समिति का संरक्षक चुना गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राज्य आंदोलनकारी देवी सिंह पंवार ने कहा कि युवा पीढ़ी को नशे से बचाने के लिए गांव में सभी लोगों को मिलकर नशामुक्ति की मुहिम शुरू करनी होगी। उन्होंने नशा मुक्ति मुहिम में शामिल हो चुके गांवों से अन्य गांवों के लोगों को प्रेरणा लेने की आवश्यकता बताई है। उपली रमोली पट्टी के सभी गांवों में लोगों के सहयोग से नशा मुक्ति अभियान चलाया जाएगा। इस मौके पर ग्राम प्रधान बुद्धि दास, खुशाल सिंह, बलवीर सिंह, धनपाल सिंह, बलवीर सिंह, शांता देवी, शकुंतला देवी, पुष्पा देवी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed